फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमर बाबा बटाली के दर पर माथा टेककर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। मढ़ विधानसभा क्षेत्र के झिड़ी में अमर बाबा बटाली देव स्थान पर चिब बिरादरी ने अर्धवार्षिक मेल करवाई। बिरादरी के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अमर बाबा बटाली के दर पर माथा टेका। कार्यक्रम सोमवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ। सबसे पहले हवन हुआ, फिर भक्तों के लिए लंगर लगाया गया।
कार्यकारी कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि मेल में सभी लोग बच्चों को जरूर लाएं ताकि उन्हें बिरादरी की परंपरा और रीति-रिवाजों के बारे में पता चल सके। साथ ही आपसी जान-पहचान बढ़े। प्रधान शमशेर सिंह चिब, सुखदेव सिंह, कुलदीप सिंह, सरपंच प्रेम सिंह चिब, प्रेम सिंह चिब, शिवपाल सिंह, गोपाल सिंह, मोहन सिंह, विजय सिंह, शमशेर सिंह बिट्टू, बलवंत सिंह, कश्मीर सिंह, पदम सिंह, कुलवंत सिंह ने बताया कि देवस्थान 71 साल पुराना है। वहीं, गार सिंह ने कहा कि मेल आपसी भाईचारे का संदेश देती हैं, इसलिए ऐसे बड़े कार्यक्रम में अकेले आने के बजाय परिवार सहित शामिल होना चाहिए। बच्चों को देवस्थान के बारे में बताना चाहिए ताकि वे परंपरा के साथ शुरू से जुड़ सकें। यहां युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष विक्रम सिंह चिब, मनदीप सिंह चिब, एसएचओ कानाचक संदीप सिंह चिब, एसएचओ घरोटा जोगिंद्र सिंह चिब, विक्रम चिब मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लायं मंडाल में दाती दाता देवस्थान में माथा टेक मांगी मन्नतें

संवाद न्यूज एजेंसी



दोमाना। सीके बिरादरी की वार्षिक मेल सोमवार को फ्लायं मंडाल के दाती दाता देवस्थान के परिसर में धूमधाम से मनाई गई पवित्र स्थल पर श्रद्धालुओं ने शीश झुका कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बिरादरी के लोगों ने नए अध्यक्ष के रूप में अरुण सीके को चुना। नवनियुक्त प्रधान अरुण सीके ने बताया कि हर वर्ष की तरह मेल का आगाज सुबह आठ बजे हवन के साथ हुआ। सुबह से ही दाती दाता जी के देवस्थान के दर्शन के लिए लोग पहुंचने शुरू हो गए। 11 बजे पूजन संपन्न होने के साथ पूर्णाहुति दी गई। कुलदेवता की महाआरती के बाद सदस्यों ने पवित्र स्थल की परिक्रमा कर मन्नत मांगीं। इसके बाद कुलदेव को भोग लगाने के बाद भंडारा बांटा। वहीं, बैठक में सदस्यों ने 800 साल पुराने पवित्र स्थल को विकसित करने पर विचार विमर्श किया। साथ ही कार्ययोजना पर चर्चा की। इस मौके पर सुभाष चंद्र, दीपन सीके, रशपाल सीके, अश्वनी सीके, प्रेम दास, संजय सीके, देवराज सीके, रामपाल, निखिल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें