फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे नेपाल के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, सड़क हादसे में चार यात्री घायल

Fri, 10 Jul 2026 12:19 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अमरनाथ यात्रा से लौट रहे नेपाल के 61 वर्षीय श्रद्धालु कृष्ण देव ठाकुर की बनिहाल में तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, बनिहाल में बालटाल जा रही श्रद्धालुओं की एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें चार यात्री घायल हुए। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा से लौट रहे नेपाल के एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, जबकि एक अलग सड़क हादसे में चार श्रद्धालु घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नेपाल के काठमांडू स्थित मोहात्री निवासी 61 वर्षीय कृष्ण देव ठाकुर अमरनाथ गुफा के दर्शन के बाद बालटाल मार्ग से लौट रहे थे। इस दौरान बनिहाल के नवयुग सुरंग के पास उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए।

उन्हें तुरंत लंबर यात्रा आधार शिविर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) बनिहाल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज अनंतनाग भेजा गया जहां उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई।

वहीं, एक अन्य घटना में बालटाल आधार शिविर जा रही श्रद्धालुओं की एक टैक्सी बनिहाल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार पंजीकृत श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों की पहचान वरेश यादव (44) और उषा देवी (55) निवासी फरीदाबाद (हरियाणा), तथा नताशा शर्मा (28) और नेहरका (20) निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है।

पुलिस और आपातकालीन सेवा की टीम ने सभी घायलों को तुरंत एसडीएच बनिहाल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं और चिकित्सकीय निगरानी में हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें