फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरहान वानी एनकाउंटर के दो साल पूरे होने पर अशांति की आशंका, रुक सकती है अमरनाथ यात्रा

Sat, 07 Jul 2018 05:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
amarnath yatra - फोटो : फाइल
विज्ञापन
आतंकी बुरहान वानी की दूसरी बरसी के चलते अमरनाथ यात्रा पर रविवार को रोक लगाईं जा सकती है। सूत्रों की माने तो कश्मीर के कई जिलों में माहौल खराब होता देख प्रशासन यह फैसला ले सकता है। शनिवार को सेना और पत्थरबाजों के बीच हुई झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई है इसके साथ ही कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन रविवार को यात्रा रोक सकता है। अलगाववादियों ने श्रीनगर बंद का ऐलान किया हुआ है। ऐसे में कई इलाकों में कर्फ्यू जैसा माहौल बना हुआ है। सुरक्षा बल शनिवार सुबह से ही जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। 

त्राल में शनिवार सुबह से लगा कर्फ्यू
हिज्बुल मुजाहिद्दीन कमांडर बुरहान वानी की मौत को दो साल पूरा होने पर रविवार (8 जुलाई) को अलगाववादियों की रैली करने की योजना को नाकाम करने के लिए प्रशासन ने कश्मीर के त्राल में कर्फ्यू लगा दिया है।। घाटी के शेष हिस्सों में भी लोगों की आवाजाही पर पाबंदियां लगा दी गई हैं।
विज्ञापन


सड़कों पर सुरक्षा बल तैनात 
शहर की तरफ जाने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया है और प्रतिबंधों को लागू करने के लिए पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को भारी संख्या में तैनात कर दिया गया है। पूरे कश्मीर में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैन्य बलों को भी तैनात किया गया है।

जम्मू और कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। परिस्तिथियों को देखते हुए लोगों से सहियोग की अपील की गई है। बुरहान वानी कि बरसी को देखते हुए सभी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें