फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाएं : उपराज्यपाल

विज्ञापन
अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों और निष्पादन एजेंसियों के साथ बैठक करते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
विज्ञापन
एलजी ने बालटाल व नुनवान आधार शिविरों में बुनियादी ढांचे के विस्तार के दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा में इस बार तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षा पुख्ता करने के साथ बेहतर आपदा प्रबंधन व पर्याप्त यात्री निवास क्षमता पर काम किया जा रहा है। यात्रा के दौरान जम्मू, रामबन व श्रीनगर सहित अन्य हिस्सों में यात्री निवासों में ठहरने की व्यवस्था मिलेगी। अगले हफ्ते से अग्रिम यात्री पंजीकरण के लिए प्रदेश के निर्धारित चिकित्सा केंद्रों में यात्रियों के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को बोर्ड और कार्यान्वयन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन और यात्री निवास परिसरों के विकास की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बालटाल, नुनवान, सिद्दड़ा और बिजबिहाड़ा में चल रहे कार्यों का मूल्यांकन किया। निर्देश दिए कि यात्रियों के लिए बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जाए। इसके लिए मौजूदा ढांचे में और सुधार लाए जाएं। सभी कार्यों को यात्रा से पूर्व पूरा किया जाए। बालटाल और नुनवान आधार शिविरों जैसे महत्वपूर्ण स्थलों पर प्राथमिकता पर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा किया जाए। इस बार यात्रियों को ठहराने के लिए जम्मू, रामबन और श्रीनगर में पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। यात्रा के दौरान देशभर से डाॅक्टरों को शिवभक्तों की सेवा में तैनात किया जाएगा। जम्मू कश्मीर से भी डाॅक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती होगी। जम्मू संभाग से भी चिकित्सा स्टाफ को यात्रा के दौरान कश्मीर में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें