फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर में 610 सीसीटीवी की निगरानी में होगी यात्रा, कंट्रोल सेंटर से सुरक्षा की मॉनिटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम एक ही प्लेटफॉर्म से करेंगे समन्वय
विज्ञापन

- यात्रा मार्ग, यात्री निवास और शहर की गतिविधियों पर रहेगी 24 घंटे नजर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था को तकनीक की मदद और अधिक मजबूत किया गया है। शहर भर में 610 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से यात्रा मार्ग, यात्री निवास और संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है। इससे सुरक्षा एजेंसियों को हर गतिविधि पर रियल टाइम निगरानी रखने में मदद मिलेगी।
शहर का इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) यात्रा के दौरान सुरक्षा एजेंसियों का मुख्य संचालन केंद्र होगा। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलेगी और सुरक्षाबल जल्द कार्रवाई कर सकेंगे। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत स्थापित इस कंट्रोल सेंटर से जम्मू पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम मिलकर काम करेंगे। अधिकारियों के अनुसार कैमरों से मिलने वाली लाइव तस्वीरों के आधार पर सुरक्षा एजेंसियां भीड़, यातायात व अन्य गतिविधियों पर नजर रखेंगी। ट्रैफिक पुलिस यात्रा के दौरान वाहनों की आवाजाही को सुचारु बनाने का काम करेगी। नगर निगम सफाई, सीवरेज, पार्किंग, परिवहन, ठहरने की व्यवस्था व अन्य सुविधाओं पर निगरानी रखेगा। श्रद्धालु और आम लोग नगर निगम के टोल-फ्री नंबर व हेल्पलाइन के माध्यम से भी मदद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यह सेंटर सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करता है। अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। सभी विभाग एक ही प्लेटफॉर्म पर सूचना साझा करते हैं। इससे निर्णय लेने और आपात स्थिति में कार्रवाई करने में समय कम लगता है। आधुनिक तकनीक, रियल टाइम निगरानी और विभिन्न विभागों के आपसी तालमेल के कारण इस बार अमरनाथ यात्रा को पहले से अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु बनाने में कंट्रोल सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अंकुश कपूर, मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी, आईसीसीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें