फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तवी महाआरती से लेकर बोटिंग तक नए अहसास से रूबरू होंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक जुलाई से शुरू होगी महाआरती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बोटिंग भी
विज्ञापन

- लेजर एंड साउंड शो के जरिये दिखाई जाएगी बाबा बर्फानी की महिमा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु इस बार जम्मू में एक नए अहसास से रूबरू होंगे। उनके लिए तवी रिवर फ्रंट पर महाआरती के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बोटिंग के साथ ही लेजर एंड साउंड शो होगा। इससे श्रद्धालु बाबा बर्फानी की महिमा जानेंगे। इसके लिए तवी रिवर फ्रंट पर विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को कालिका धाम और सरस्वती धाम पर मिलने वाली तत्काल पंजीकरण की सुविधा इस बार स्मार्ट सिटी की ओर विकसित किए गए तवी रिवर फ्रंट मिलेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए रिवर फ्रंट को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। यहां जर्मन हैंगर लगाए जाने का काम जोरों पर चल रहा है, ताकि श्रद्धालु एक साथ अनोखे अहसास से रूबरू हो सकें। हाल में शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन ने जम्मू की पहुंच और कनेक्टिविटी को नई मजबूती दी है। बोटिंग की नई पेशकश इसमें चार चांद लगाएगी।
-

वेस्ट टू वंडर पार्क का 80 फीसदी काम पूरा
यात्रियों के लिए वेस्ट टू वंडर पार्क भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के निदेशक सुनील ठुस्सू का कहना है कि इसका 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यहां कबाड़ से तैयार किए गए एफिल टावर, सरदार पटेल की मूर्ति आदि लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। प्रशासन और पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन स्थलों का भ्रमण करेंगे। इससे न केवल जम्मू की धार्मिक पहचान मजबूत होगी, बल्कि शहर एक उभरते पर्यटन केंद्र के रूप में भी अपनी अलग छाप छोड़ने में सफल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
श्रद्धालुओं के स्वागत में यात्री निवास तैयार
भगवती नगर स्थित यात्री निवास भी श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है। यहां का काम पूरा हो चुका है। अब यह यात्रियों के लिए उपलब्ध है। प्रभारी उर्वशी कौल का कहना है कि इसमें ठहरने वाले यात्रियों को बेहद मामूली शुल्क पर सभी सुविधाएं मिलेंगी। इसमें दो बड़े लंगर, नौ वाटर कूलर व यात्रियों को ठहरने के लिए एसी कमरे व हॉल सहित कई अन्य सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें