फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बनिहाल-काजीगुंड सेक्शन पर अब 100 किमी की गति से दाैड़ेगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
- 75 किलोमीटर से बढ़ी अधिकतम गति, समय की होगी बचत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। घाटी में रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बनिहाल-काजीगुंड सिंगल लाइन विद्युतीकृत रेल सेक्शन पर ट्रेनों की अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है। 17 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण सेक्शन पर गति बढ़ने से ट्रेनों का सफर पहले से अधिक तेज, सुरक्षित और आरामदायक होगा।
रेल अधिकारियों के अनुसार गति बढ़ने से इस सेक्शन पर ट्रेनों का रनिंग टाइम कम होगा, जिससे ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुचारु होगी। इसके साथ ही ट्रैक पर ट्रेनों की क्षमता बढ़ेगी और रखरखाव के लिए अधिक समय मिल सकेगा। इससे रेल परिचालन और अधिक सुरक्षित होने के साथ अन्य ट्रेनों के लिए भी ट्रैक समय पर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन


इस फैसले का सीधा लाभ काजीगुंड, अनंतनाग और श्रीनगर की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। ट्रेनों की समयपालन क्षमता में सुधार होगा और यात्रियों को ट्रेन के देर से चलने की समस्या पहले की तुलना में कम झेलनी पड़ेगी। इससे दैनिक यात्रियों के साथ-साथ पर्यटकों और व्यापारियों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


रेलवे का कहना है कि यह केवल रफ्तार बढ़ाने का फैसला नहीं, बल्कि कश्मीर घाटी के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जम्मू से श्रीनगर तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की गति भी बढ़ेगी। जम्मू मंडल ने यात्रियों से यात्रा के दौरान सभी सुरक्षा नियमों का पालन करने और रेल संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें