फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 70 साल से मढ़ाना-सांदी धून मार्ग पर पुल नहीं, 40 गांवों के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-हल्का विधायक और उपराज्यपाल से लंबित मांग को पूरा करने की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। मढ़ाना के सांदी धून मार्ग पर पड़ते नाले पर पुल न होने से करीब 40 गांवों के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता लगभग 70 साल पुराना है, लेकिन आज तक इस पर न तो पुल और न ही पक्की स्लैब डाली गई है। इससे बरसात में उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय निवासी दीपक वर्मा, राजेश कुमार, अंकुश शर्मा, जगदेव सिंह, शिवदीप शर्मा आदि ने बताया कि यह मार्ग मढ़ाना से साड़ी धून होते हुए कन्ना चारगल तक जाता है। इस रास्ते से क्षेत्र के दर्जनों गांवों का आपस में सीधा संपर्क बनता है। यह मार्ग स्थानीय लोगों के लिए न केवल रोजमर्रा के आवागमन बल्कि व्यापार, खेतीबाड़ी और बच्चों की शिक्षा जैसी जरूरतों के लिए भी बेहद अहम है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि हर बरसात में नाले का पानी बढ़ जाता है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कभी-कभी तो हालात इतने खराब हो जाते हैं कि लोगों को कई घंटे इंतजार करना पड़ता है या मजबूरन जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विधायक चंद्रप्रकाश गंगा और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील की है कि वे लंबे समय से लंबित मांग पर ध्यान दें और जल्द पुली का निर्माण कराएं। पुल बनने से न सिर्फ बरसात के मौसम में राहत मिलेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास को भी नया बल मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें