फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा : बेस कैंप की क्षमता बढ़ाएं, टट्टुओं का पंजीकरण करें तेज : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्री अमरनाथ यात्रा के बिना बाधा शांतिपूर्ण संचालन के लिए बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में कश्मीर के मंडलायुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने शुक्रवार को यात्रा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों से बेस कैंप की क्षमता बढ़ाने का निर्देश दिया। श्रम और पशुपालन विभागों से सेवा प्रदाताओं और टट्टुओं के पंजीकरण को तेज करने का आग्रह किया, ताकि यात्रा शुरू होने से पहले लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

बैठक में बेस कैंपों और पवित्र गुफा के रास्ते में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से निष्पादित करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर इन्हें पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने प्रमुख स्थानों पर साइनेज लगाने के भी निर्देश दिए ताकि यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

यात्रियों के पंजीकरण के संबंध में, नौगाम और अनंतनाग रेलवे स्टेशनों के अलावा अन्य स्थानों पर काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें