फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा भूस्खलन के चलते कुछ देर के लिए रुकी

Tue, 21 Jul 2015 12:21 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू एवं कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा मंगलवार को गुफा की तरफ जाने वाले बालटाल मार्ग पर भूस्खलन के कारण यात्रा को कुछ देर के लिए रोक दी गई। हालांकि प्रशासन ने थोडे ही समय बाद यात्रा को फिर से शुरु कर दिया।
विज्ञापन


बालटाल आधार शिविर की ओर जाने वाला श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग कुल्लन में भूस्खलन के चलते रास्ता बंद हो गया था। जिसके चलते यात्रा को थोड़े समय के लिए रोक दिया गया, जैसे ही पुन: रास्ता साफ हुआ यात्रा को फिर से शुरु कर दिय गया।

आपको बताते चलें कि यह पवित्र यात्रा भारी भूस्खलन के कारण 16 किलोमीटर के बालटाल मार्ग पर शुक्रवार को स्थगित कर दी गयी थी लेकिन पहलगाम मार्ग पर यात्रा जारी थी।
विज्ञापन


दो जुलाई से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा में अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 2.50 लाख के पार हो गया है। अमरनाथ यात्रा 29 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षा बंधन के साथ संपन्न होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें