फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में आतंकी डाल सकते हैं खलल: आईजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू संभाग के आईजीपी दानिश राणा ने कहा है कि संभाग में किसी प्रकार की आतंकी घटना से निपटने के लिए पुलिस पूरी तैयार है। अमरनाथ यात्रा व बाबा बूड्ढा अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने के लिए पुलिस की पूरी मुस्तैदी व तैयारी का उल्लेख किया।
विज्ञापन


बुधवार को जिला पुलिस लाइन में पुलिस दरबार के बाद पत्रकारों से बात करते हुए आईजीपी ने कहा कि जम्मू संभाग में आतंकवादियों द्वारा फिदाइन हमले से पूरी तरह से इनकार नहीं किया जा सकता।

जम्मू के कठुआ, सांबा और पुंछ जिलों में घुसपैठ के प्रयास और आतंकवादियों द्वारा सेना व पुलिस की वर्दी में फिदाइन हमले की आशंका अभी भी बनी हुई है। आतंकवादियों के किसी भी नापाक मंसूबे को विफल बनाने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस पूरी तरह से सक्षम है और पूरी तरह से तैयार भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने की तैयारी

वहीं, जून माह में शुरू होने वाली श्रीअमरनाथ यात्रा और बाबा बूड्ढा अमरनाथ यात्रा पर किसी प्रकार के आतंकी साए से निपटने के लिए पुलिस की तैयारी की बात कहते हुए आईजीपी ने बताया कि आतंकवादी यात्रा में खलल डालने का प्रयास कर सकते हैं।

लेकिन भारतीय सेना व अन्य पैरा मिलिटरी फोर्स के साथ मिल कर जम्मू कश्मीर पुलिस आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में मुंहतोड़ जवाब देगी। कश्मीर घाटी की अमरनाथ यात्रा हो या फिर पुंछ जिले के मंडी स्थित बाबा बूड्ढा अमरनाथ यात्रा की बात हो, दोनों पवित्र स्थानों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और उनकी रक्षा के लिए पुलिस तैयार है।

मुगल रोड पर यात्रियों को नहीं मिलेगी अतिरिक्त सुरक्षा
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालु यदि मुगल रोड को प्राथमिकता देते हैं तो उन्हें कोई अतिरिक्त सुरक्षा नहीं मिल पाएगी। आईजीपी ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया कि यात्रियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम केवल जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही होंगे।

यदि कोई यात्री अपने स्तर पर मुगल रोड से घाटी जाता है तो पुलिस उन्हें कोई अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाएगी। मुगल रोड पर रूटीन स्तर पर ही सुरक्षा के बंदोबस्त होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें