फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: साठ दिनों की हो सकती है अमरनाथ यात्रा, श्राइन बोर्ड की बैठक में आज तय होगी तारीख

Fri, 31 Mar 2023 11:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की शुक्रवार सुबह 10 बजे राजभवन में बैठक होगी। इसमें यात्रा की तिथियों की घोषणा की जाएगी। इसमें बोर्ड के सभी आठ सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
1 of 6
बाबा अमरनाथ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
इस साल श्री अमरनाथ यात्रा करीब दो माह की हो सकती है। इसका मुख्य कारण रक्षाबंधन का 30 अगस्त को पड़ना है और इसी दिन पारंपरिक रूप पर यात्रा की समाप्ति की जाती है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की शुक्रवार सुबह 10 बजे राजभवन में बैठक प्रस्तावित है, जिसमें यात्रा की तिथियों की घोषणा की जाएगी। इसमें बोर्ड के सभी आठ सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। सामान्य तौर पर अमरनाथ यात्रा जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होती रही है और रक्षाबंधन पर इसका समापन होता है।
विज्ञापन

2 of 6
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2022 में तीस जून को यात्रा शुरू की गई थी और 43 दिन की यात्रा थी। यात्रा की तिथियों की घोषणा के साथ अमूमन अप्रैल के शुरू में देशभर में तीन सौ अधिक बैंक शाखाओं में अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाती है। पिछले सालों में पारंपरिक पहलगाम और बालटाल ट्रैक से दैनिक आधार पर 7500-7500 यात्रियों को भेजने की अनुमति थी, जिसे 2022 में बढ़ाकर 10-10 हजार कर दिया गया था और उम्मीद है कि इस बार भी यह आंकड़ा कायम रखा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
अमरनाथ यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

लखनपुर से कश्मीर तक तैयारियां जारीं

लखनपुर से लेकर कश्मीर तक अमरनाथ यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। इस साल जम्मू संभाग के सभी दस जिलों में अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के लिए 83 डाक्टर नामित किए गए हैं, ताकि स्थानीय चिकित्सा केंद्रों से ही यात्री प्रमाणपत्र लेकर अग्रिम यात्री पंजीकरण करवा सकें।

4 of 6
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इस बार सीएचसी, पीएचसी, ट्रामा, इमरजेंसी अस्पतालों में भी प्रमाणपत्र के लिए डाक्टर उपलब्ध रहेंगे। बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता उपराज्यपाल व बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा करेंगे। बोर्ड के सदस्यों में स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, डीसी रैना और प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अमरनाथ यात्रा - फोटो : एजेंसी

पिछले बादल फटने से गई थी 15 यात्रियों की जान

पिछले साल अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने से आए सैलाब की चपेट में आने से 15 यात्रियों की जान चली गई थी और 55 लोग घायल हुए थे। इस घटना में मारे गए एक यात्री का परिवारवालों ने यहीं पर अंतिम संस्कार किया था। इस घटना से सबक लेते हुए इस बार फ्लड जोन क्षेत्र में किसी भी तरह का कोई ढांचा स्थापित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2009 में हुई थी 60 दिन की यात्रा

जम्मू। अमरनाथ यात्रा कई बार दो माह के करीब हो चुकी है। इसमें वर्ष 2009 में आधिकारिक तौर पर 60 दिन की यात्रा हुई। इसी तरह 2010 में 55 दिन, 2013 में 55 दिन और वर्ष 2015 में 59 दिन की यात्रा हुई। 2011 में आलटाइम रिकार्ड 6.36 लाख यात्री पहुंचे थे। जिसके बाद कभी इतनी संख्या में यात्री नहीं आए हैं। हालांकि यात्रा के अधिकतम पहले पंद्रह दिन में पवित्र गुफा में हिमलिंग विराजमान रहते हैं, जिसके बाद उनका आकार कम होने लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें