फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्री पंजीकरण के लिए जम्मू के दस जिलों में बनेंगे स्वास्थ्य प्रमाण पत्र

Sun, 24 Mar 2024 04:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू संभाग के दस जिलों के स्वास्थ्य केंद्रों में अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (सीएचसी) के लिए 112 डाक्टर अधिकृत किए गए हैं। इन प्रमाणपत्र के बाद ही यात्री अग्रिम यात्री पंजीकरण के लिए योग्य होंगे। 
विज्ञापन
Amarnath Yatra (File) - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। जम्मू संभाग के दस जिलों के स्वास्थ्य केंद्रों में अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (सीएचसी) के लिए 112 डाक्टर अधिकृत किए गए हैं। इन प्रमाणपत्र के बाद ही यात्री अग्रिम यात्री पंजीकरण के लिए योग्य होंगे। 

विज्ञापन


हालांकि, आधिकारिक तौर पर अमरनाथ यात्रा की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन गत दिवस श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में आगामी 29 जून से यात्रा को शुरू करने पर चर्चा हुई थी। आगामी दिनों में यात्री पंजीकरण की तिथि की घोषणा होगी।

अमूमन 15 मार्च से जारी किए गए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र यात्री पंजीकरण के लिए वैध माने जाते हैं। लेकिन, पिछले साल भी अप्रैल के मध्य में यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई थी। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू ने नामित डॉक्टरों का ब्योरा सरकार को भेज दिया है, जिसे जल्द ही श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसमें संबंधित जिले में निर्धारित बैंक शाखाओं में अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा नामित किए गए स्वास्थ्य केंद्रों में जिला कठुआ और जिला जम्मू में सबसे अधिक हैं। जिला कठुआ में एसोसिएटेड अस्पताल जीएमसी कठुआ, सीएमओ कार्यालय कठुआ, सीएचसी हीरानगर, सीएचसी बिलावर, सीएचसी परोल, सीएचसी बसोहली, सीएचसी बनी, सीएचसी बिलावर, ट्रामा अस्पताल महानपुर शामिल हैं। 

इसी तरह जिला डोडा में जीएमसी डोडा, सीएचसी गंदोह, सीएचसी भद्रवाह, सीएचसी ठाठरी, जिला सांबा में डीएच सांबा, सीएचसी घगवाल, ईएच विजयपुर, सीएचसी रामगढ़, पीएचसी बाड़ी ब्राह्मणा, एनटीपीएचसी बस्सी कलां, जिला पुंछ में डीएच पुंछ, एसडीएच मंडी, एसडीएच मेंढर, ब्लाक मेंढर, ब्लाक सुरनकोट शामिल हैं। 

जिला राजोरी में डीएच राजोरी, एसडीएच सुंदरबनी, सीएचसी कालाकोट, सीएचसी कंडी, एसडीएच दरहाल, पीएचसी मंजाकोट, जिला रियासी में डीएच रियासी, सीएचसी कटड़ा, जिला उधमपुर में डीएचयू, सीएचसी रामनगर, सीएचसी चिनैनी, जिला किश्तवाड़ में डीएच किश्तवाड़, जिला रामबन में डीएच रामबन, सीएचसी बनिहाल, सीएचसी बटोत, जिला जम्मू में अखनूर, बिश्नाह, चौकी चौरा, डंसाल, कोट भलवाल, मढ़, आरएस पुरा, गांधीनगर अस्पताल, सरवाल अस्पताल, एसडीएच बिश्नाह, सीएचसी आरएस पुरा, एसडीएच अखनूर, पीएचसी हाई कोर्ट, पीएचसी डंसाल, एएच चौकी चौरा, एसडीएच कोटभलवाल, सीएचसी मढ़, सीएचसी सुहाजना और सीएचसी खौड़ शामिल हैं।

इस बार इन स्थानों पर भी मिलेंगी यात्रियों को ठहराने की सुविधाएं
इस बार जम्मू, रामबन और श्रीनगर सहित अन्य स्थानों पर यात्रियों के ठहराने के साथ अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। 

आगामी लोकसभा के ठीक बाद जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा का आगाज हो रहा है। बोर्ड की ओर से यात्रा संबंधी विभिन्न निविदाएं जारी की जा रही हैं, जिसमें प्राथमिक स्तर पर पवित्र गुफा और अन्य ट्रैक पर बर्फ हटाकर यात्रा की तैयारियों को शुरू करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें