फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा बदला: पति से गुस्साई शरीफा ने अपनी 8 दिन की मासूम को सूखे तालाब में फेंका, झुलस कर मौत

Tue, 25 Jun 2024 06:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सुंदरबनी के पराट गांव में एक मां ने अपने पति से बदला लेने के लिए मासूम को करीब 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में एक सूखे तालाब में फेंक दिया। चिलचिलाती धूप में झुलस कर मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिर मेरा क्या कसूर था... आपने बदले की आग में धधकते हुए मेरी जान क्यों ले ली ? मैंने तो अभी दुनिया में ढंग से आंखें भी नहीं खोली थीं। आठ दिन की मासूम का अपनी मां से यह यक्ष प्रश्न है...।  राजोरी के सुंदरबनी के पराट गांव में एक मां ने अपने पति से बदला लेने के लिए मासूम को करीब 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में एक सूखे तालाब में फेंक दिया। चिलचिलाती धूप में झुलस कर मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मां शरीफा बेगम को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शरीफा बेगम नाम की महिला के पति मोहम्मद इकबाल ने कुछ महीने पहले कश्मीर में दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद शरीफा का पति से लगातार झगड़ा होता था। बीते शुक्रवार दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद इकबाल कश्मीर चला गया। इस बीच शरीफा बेगम ने साजिश रची और अपनी 8 दिन की मासूम बच्ची को घर के पास स्थित एक सूखे तालाब में फेंक दिया।

सूत्रों के अनुसार, इसके बाद शरीफा बेगम गांववासियों के पास आई और कहा कि इकबाल ने ही अपनी आठ दिन की बच्ची को तालाब में फेंककर हत्या कर दी है। लोगों नेसुंदरबनी थाना पुलिस को सूचित किया। टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने मासूम को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीफा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

पूछताछ में शरीफा टूट गई और उसने स्वीकार कर लिया कि उसने ही अपनी बच्ची की हत्या की है। पुलिस ने शरीफा बेगम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें