जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा रविवार दोपहर तक स्थगित रही। श्रीनगर हाईवे के बंद होने की वजह से जम्मू आधार शिविर से जत्थे को आगे जाने की अनुमति नहीं मिली।
कश्मीर के मौसम में सुधार होने के बाद तीसरे दिन आधार शिविर बालटाल और पहलगाम से रविवार दोहपर बाद यात्रा शुरू करवाई गई। इससे तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिली है। जम्मू संभाग के बेस कैंपों से अभी भी श्रद्धालुओं को आगे जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
प्रशासन के मुताबिक मौसम और राजमार्ग की हालत को देखते हुए तीर्थयात्रियों को फिलहाल रोका गया है। जम्मू कश्मीर में खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा दोपहर तक स्थगित रही। मौसम खराब होने की वजह से जम्मू आधार शिविर से जत्थे को आगे जाने की अनुमति नहीं मिली।
प्रदेश भर के आधार शिविर फुल होने की वजह से नए जत्थे को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। श्रद्धालुओं को शहर के विभिन्न स्थानों पर ठहराया गया है। जम्मू जिला प्रशासन ने टोकन और तत्काल पंजीकरण को स्थगित कर दिया गया है। अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए देश भर से रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
दो दिन के भीतर बालटाल, पहलगाम, चंद्रकोट, श्रीनगर तथा जम्मू में लगभग एक लाख के करीब श्रद्धालु विभिन्न कैंपों में फंस गए थे। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पवित्र गुफा में सुबह व शाम दोनों समय आरती हुई। शुक्रवार से शुरू बारिश का सिलसिला रविवार सुबह तक नहीं थमा था।