फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2023: मानसून के बीच मौसम दे रहा शिवभक्तों का साथ, अब तक एक लाख के करीब यात्री पहुंचे पवित्र गुफा

Fri, 07 Jul 2023 02:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तत्काल पंजीकरण पाने के लिए वह रेलवे स्टेशन सरस्वती धाम में तड़के ही टोकन लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
 
विज्ञापन
जम्मू में पंजीकरण करवाते यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बम-बम भोले के जयघोष से लखनपुर से लेकर कश्मीर तक माहौल शिवमय बना हुआ है। अमरनाथ यात्रा के लिए देश दुनिया से रोजाना हजारों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। इस बीच वीरवार को 17202 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वहीं याात्रा शुरू होने से अब तक कुल  84768 श्रद्धालु दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।

विज्ञापन


अगले दो दिन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख के पार होने की उम्मीद है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से यात्रा जारी है। आधार शिविर भगवती नगर से वीरवार को सातवां जत्था रवाना हुआ। इसमें 6554 श्रद्धालु शामिल थे।

इसमें बालटाल से यात्रा करने वालों में 1928 पुरुष, 736 महिलाएं, 2 बच्चे और 6 साधु सहित 2690 श्रद्धालु थे, जबकि पहलगाम रूट से यात्रा करने वालों में 3125 पुरुष, 639 महिलाएं, 25 बच्चे, 95 साधु और 6 साध्वी सहित 3864 श्रद्धालु थे। ये सभी यात्री 272 छोटे बड़े वाहनों में सवार होकर दर्शन के लिए आगे बढ़े।
विज्ञापन


अभी तक मौसम ने भी शिवभक्तों का पूरा साथ दिया है। बम-बम भोले के जयघोष लगाते हुए यात्री आगे बढ़ रहे हैं। श्रद्धालुओं के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तत्काल पंजीकरण पाने के लिए वे रेलवे स्टेशन सरस्वती धाम में तड़के ही टोकन लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

यात्री बड़ी संख्या में सड़कों पर ही अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई देते हैं। यही हाल स्टेशन के पास वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और शालामार स्थित महाजन सभा में तत्काल पंजीकरण के लिए देखने को मिल रहा है।

यात्रा से स्थानीय बाजारों में रौनक बढ़ी है। खासतौर पर श्री रघुनाथ मंदिर और आसपास के तीर्थ स्थलों पर भी श्रद्धालुओं पहुंच रहे हैं। इससे कारोबारियों के चेहरे भी खिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें