जम्मू में बालटाल मार्ग पर खच्चर
- फोटो : अमर उजाला
वार्षिक अमरनाथ यात्रा के दौरान वीरवार को बालटाल आधार शिविर में दोमेल के पास करंट लगने से तीन घोड़ों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुछ अन्य झुलस गए हैं। स्थानीय घोड़े वाले ने बताया कि वह बांदीपोरा के रहने वाले हैं और रोजगार के लिए आए थे।
उन्होंने घोड़े साइड पर खड़े किए थे अभी यात्री उतरे ही थे कि अचानक से बिजली का करंट लगने से घोड़े मौके पर ही मर गए। कम से कम 7-8 घोड़े हैं जिनके मुंह से खून आ रहा है। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक पर और तीन जगह ऐसी हैं जहां पर बिजली विभाग ने गलत तरीके से तार बिछाए हैं।
घोड़ों को नाल लगे होने के कारण उन्हें करंट लगता है और वह छलांग मारते हैं। घोड़ा चालकों ने नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। उधर, पुरलिया पश्चिम बंगाल के एक यात्री तपन महि (45) पुत्र पूरा चंद्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।