अमरनाथ यात्रा (फाइल)
- फोटो : amar ujala
स्वास्थ्य विभाग के शेड्यूल में गांधीनगर अस्पताल जम्मू में 4, सरवाल अस्पताल जम्मू में 9, एसडीएच बिश्नाह, सीएचसी आरएस पुरा, एसडीएच अखनूर, पीएचसी डंसाल, एएच चौकी चौरा, एसडीएच कोट भलवाल, सीएचसी मढ़, सीएचसी सुहांजना, सीएचसी खौड़, एसडीएच जगती में 1-1, डीएच सांबा में चार, एएच घगवाल में 2, ईएच विजयपुर में 2, सीएचसी रामगढ़, एसोसिएट अस्पताल जीएमसी कठुआ में 4, एसडीएच बसोहली में 2, एसडीएच परोल में 2, सीएचसी हीरानगर में 2, एसडीएच बिलावर में 2, एसडीएच बनी में 2, टीएच महानपुर में 2 डाक्टर नामित किए गए हैं।
जीएमसी राजोरी में 2, एसडीएच नौशेरा में 2, एसडीएच सुंदरबनी में 1, डीएच पुंछ में 2, एसडीएच मंडी में 2, एनटीपीएचसी कलाबान में 1, पीएचसी द्रगलोन में 1, एनटीपीएचसी सेरी ख्वाजा में 1 डाक्टर नामित किया गया है। इसी तरह एनटीपीएचसी शेंदरा में1, डीएच उधमपुर में 4, सीएचसी चिनैनी में 1, एसडीएच रामनगर में 1, जीएससी डोडा में 2, एसडीएच भद्रवाह में 1, एसडीएच गंदोह में 1, सीएचसी ठाठरी में 1, सीएचसी कटड़ा में 2, डीएच रियासी में 2, सीएचसी बनिहाल, सीएचसी बटोत में 1-1 और डीएच किश्तवाड़ में 2 डाक्टर नामित किए गए हैं। ये सभी डाक्टर सीएचसी जारी करने के लिए मान्य होंगे।
अमरनाथ यात्रा के लिए स्वास्थ्य कार्य योजना तैयार की गई है। इस बार नामित डाॅक्टरों के साथ सीएचसी के लिए चिकित्सा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है, ताकि स्थानीय यात्री अपने ही क्षेत्र में आसानी से प्रमाण पत्र बनवा सकें।
- डाॅ. सलीम उर रहमान, स्वास्थ्य निदेशक, जम्मू।