फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: पंजीकरण से खुला बाबा बर्फानी तक जाने का रास्ता, अब दर्शन कर होंगे परम आनंद के अनुभव

Fri, 30 Jun 2023 02:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के राम मंदिर और गीता भवन में पहले दिन 200 साधुओं ने पंजीकरण करवाया है, जिनमें राम मंदिर के 150 साधु शामिल हैं। इनमें से पहलगाम के रास्ते के 90 और बालटाल के 60 साधु जाएंगे।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे साधु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के पुरानी मंडी के राम मंदिर और गीता भवन में अमरनाथ पर जाने वाले साधुओं का पंजीकरण वीरवार से शुरू हो गया है। पहले दिन 200 साधु-संतों ने पंजीकरण करवाया है। राम मंदिर में पंजीकरण का आगाज सत्संग के साथ हुआ। बम-बम बोले के जयघोष से पुरानी मंडी गूंजनी शुरू हो गई है। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद सभी साधु-संत सतपाल रैना के भजनों पर झूमते नजर आए। वहीं, सरस्वती धाम में 2189 टोकन बालटाल मार्ग के लिए जारी किए गए।

विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए जम्मू पहुंचे साधू - फोटो : अमर उजाला
महाजन सभा में वीरवार को बालटाल रूट के लिए पंजीकरण किया गया। इसमें 166 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया, जिनमें 116 पुरुष और 50 महिलाएं थीं। यह कार्यक्रम राम मंदिर के महंत रामेश्वर दास की ओर से करवाया गया। इस मौके पर मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार, डिप्टी मेयर बलदेव सिंह, पार्षद प्रमोद कपाही, पार्षद सुच्चा सिंह, जम्मू-कश्मीर भाजपा के महासचिव अशोक कौल, भाजपा नेता देवेंद्र राणा, विक्रम रंधावा, विक्रम मल्होत्रा, विबोध गुप्ता, युद्धवीर सेठी मौजूद रहे। 

अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीकरण करवाते लोग - फोटो : अमर उजाला
नारायण सिंह, अंवफला गोशाला के प्रधान राजकुमार लंगेह, सनातन सभा के प्रधान पुरुषोत्तम सिंह, काल भैरव मंदिर के पंडित रोमिल शर्मा, पीडीपी के सोहित शर्मा, ट्रेडर फेडरेशन एसोसिएशन वेयर हाउस के प्रधान दीपक गुप्ता, विकास परिषद के अध्यक्ष देवनाथ शर्मा, एसपी हांडा, डीएसपी सुनील केसर आदि मौजूद रहे, जिन्हें महंत ने सम्मानित किया। इसके बाद मुन्ना राजपूत और मन्नी की ओर से राधा-कृष्ण का मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देख कर साधु-संत भी झूमने के लिए मजबूर हो गए। इस उपलक्ष्य पर पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने कहा कि एक समय था, जब महबूबा मुफ्ती यह कहती थीं कि एक इंच भी जगह हम अमरनाथ यात्रा के लिए नहीं देंगे और आज हम अमरनाथ कॉरिडोर बना रहे हैं।

अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए जम्मू पहुंचे साधू - फोटो : अमर उजाला

पंजीकृत हुए साधु संत काफी खुश दिखे

आज मुझे बाबा के द्वार जाने की चाबी मिल गई है। मैं मध्य प्रदेश से पैदल चल कर आया हूं। अप्रैल से यात्रा शुरू की थी और साढ़े तीन माह बाद जम्मू पहुंचा हूं। पंजीकरण होने के बाद कितना खुश हूं इसे बयां कर पाना मुश्किल है। - पन्ना गिरी, साधु

बिहार का रहने वाला हूं। बहुत खुश, उत्साहित आनंदित हूं कि पंजीकरण हो गया है। बस अब यही आस है कि जल्द से जल्द बाबा भोले के दर्शन कर सकूं। - राम शंकर सिंह, साधु

मैं बहुत खुश हूं। मन कर रहा है कि अभी बाबा के दर्शन कर लूं, क्योंकि यह एक साल का इंतजार बहुत मुश्किल होता है। बस यह एक-दो दिन जल्द कटें और बाबा को देख सकूं। - हरपाल सिंह 
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए जम्मू पहुंचने लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

पहलगाम मार्ग के लिए 120, बालटाल रूट से 80 साधुओं ने करवाया पंजीकरण

राम मंदिर और गीता भवन में पहले दिन 200 साधुओं ने पंजीकरण करवाया है, जिनमें राम मंदिर के 150 साधु शामिल हैं। इनमें से पहलगाम के रास्ते के 90 और बालटाल के 60 साधु जाएंगे। वहीं, गीता भवन में 50 साधुओं का पंजीकरण हुआ है, जिनमें से पहलगाम से 30 और बालटाल से 20 साधु जाएंगे बाबा के दर्शन करने जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें