फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2023: भक्तों को जम्मू कश्मीर में यात्रा के दौरान आधार कार्ड, पंजीकरण पर्ची साथ रखना अनिवार्य

Tue, 09 May 2023 03:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल के प्रधान सचिव व श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मंदीप कुमार भंडारी ने जिला उपायुक्तों और संबंधित विभागों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। सीईओ ने यात्रा के दौरान बेहतर स्वच्छता सेवाओं के लिए नोडल अधिकारी तैनात करने को कहा।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अमरनाथ यात्रा 2023 में रिकार्ड शिवभक्तों के आने की संभावना को देखते हुए उचित साफ सफाई और बेहतर सेनिटेशन की व्यवस्था को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। श्रदालुओं के लिए यात्री निवास जम्मू और शहर के अन्य स्थानों पर 120 शौचालय स्थापित किए जाएंगे। इसी तरह बालटाल केंद्र पर 940 और पहलगाम केंद्र में 1345 मोबाइल शौचालय स्थापित होंगे।

विज्ञापन


इनकी बेहतर व्यवस्था के लिए 1370 कर्मियों को लगाया जाएगा। उपराज्यपाल के प्रधान सचिव व श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मंदीप कुमार भंडारी ने जिला उपायुक्तों और संबंधित विभागों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।

सीईओ ने यात्रा के दौरान बेहतर स्वच्छता सेवाओं के लिए नोडल अधिकारी तैनात करने को कहा। इसके साथ परेशानी मुक्त पंजीकरण पर जोर दिया गया। उन्होंने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए आधार शिविरों, लंगर स्थलों और तीर्थ यात्रा के रास्ते में की जा रही स्वच्छता सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन


निदेशक ग्रामीण स्वच्छता ने बताया कि मोबाइल शौचालय लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। सीईओ ने कहा कि नोडल अधिकारी शिविरों और ट्रैक के साथ कचरे और प्लास्टिक सामग्री की सफाई और स्वच्छता कार्यों पर कड़ी नजर रखेंगे। निदेशक यूएलबी ने कठुआ से रामबन के रास्ते में विभिन्न स्थानों पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी।

बताया गया कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए मोबाइल शौचालयों की स्थापना के लिए निविदाएं जारी की गई हैं। सीईओ ने उपायुक्तों को शौचालयों की स्थापना के लिए स्थान के विवरण के साथ संबंधित जिलों में आवश्यकताओं को साझा करने का निर्देश दिया।

आयुक्त जेएमसी ने सीईओ को अवगत कराया कि इस साल नगर निगम जम्मू क्षेत्र के अधीन यात्रियों के लिए पर्याप्त शौचालय स्थापित होंगे। सीईओ ने संबंधित विभागों को शौचालय स्थापित करते समय जल शक्ति के इंजीनियरों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि यात्रा के दौरान पानी की कमी नहीं हो।

सीईओ ने यात्रियों के पंजीकरण, आरएफआईडी और ईकेवाईसी के तंत्र की समीक्षा की। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्राइन बोर्ड ने चल रही पंजीकरण प्रक्रिया पर पावरप्वाइंट प्रस्तुति दी, जबकि बोर्ड के तकनीकी कर्मचारियों ने केवाईसी और गैर केवाईसी के साथ पंजीकरण की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।

बताया गया कि नामित पोर्टल पर आधार संख्या जोड़ने से तीर्थयात्री का विवरण स्वतः प्राप्त हो जाएगा। प्रत्येक पंजीकरण शाखा को यात्रियों के पंजीकरण के लिए एक निश्चित प्रति दिन/प्रति मार्ग कोटा आवंटित किया गया है।

तकनीकी टीम ने प्रदर्शन करते हुए अवगत कराया कि परमिट पर किए गए ईकेवाईसी वाले यात्रियों को आगे केवाईसी सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन गैर केवाईसी यात्रियों को आरएफआईडी कार्ड जारी करने से पहले यात्रा के दौरान सत्यापित किया जाएगा। तीर्थयात्रियों को यात्रा करने के लिए आधार कार्ड और यात्रा पंजीकरण पर्ची (परमिट) ले जाना अनिवार्य है।

कियोस्क स्थापित होंगे

सीईओ ने संबंधित जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि वे यात्रियों के सत्यापन और आरएफआईडी कार्ड जारी करने के लिए विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त संख्या में कियोस्क (इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ काउंटर) स्थापित करें। उन्होंने कर्मचारियों को परेशानी मुक्त सत्यापन और चालू रखने के लिए बार-बार आवश्यक प्रशिक्षण देने की सलाह दी।

कैंप और ट्रैक कचरा मुक्त होंगे

जम्मू। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तंत्र की समीक्षा करते हुए सीईओ ने पहलगाम विकास प्राधिकरण, सोनमर्ग विकास प्राधिकरण के सीईओ और अन्य एजेंसियों के प्रमुखों को प्लास्टिक कचरे सहित जैव-निम्नीकरणीय और गैर-जैव निम्नीकरणीय कचरे के वैज्ञानिक निपटान के लिए अग्रिम कदम उठाने का निर्देश दिया।

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को होने वाली असुविधा और पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचने के लिए कैंप और ट्रैक पूरी तरह से कचरे से मुक्त होने चाहिए। यात्री निवास में साफ-सफाई, फेस लिफ्टिंग और अन्य आवश्यक कार्यों जैसे विभिन्न कार्यों के लिए निविदाएं जारी करने के निर्देश दिए गए।

सीईओ ने डीसी जम्मू और निदेशक पर्यटन को यात्री निवास का संयुक्त दौरा करने के साथ कार्यों का आकलन करने और समयबद्ध तरीके से पूरा करने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें