फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: सीसीटीवी से कवर होंगे शहर के प्रमुख पुलिस नाके, सीमांत इलाकों में सेना ने बढ़ाई सतर्कता

Tue, 13 Jun 2023 02:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सेना की तरफ से सीमांत इलाकों में दिन को भी गश्त शुरू की गई है। खासकर सेना की ओर से सैन्य कैंपों के आसपास के इलाकों को गहनता से खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए जम्मू पहुंचे साधू - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा बंदोबस्त को पुख्ता किया जा रहा है। शहर के प्रमुख पुलिस नाकों को सीसीटीवी से कवर किया जा रहा है। जहां कैमरे बंद पड़े हुए हैं, उनको ठीक किया जा रहा है, जहां नहीं हैं, वहां पर नए लगाए जा रहे हैं। खासकर पुलिस की ओर से भगवती नगर, पुरानी मंडी, इंदिरा चौक, शालामार चौक, सतवारी, बिक्रम चौक आदि को सीसीटीवी से कवर किया जा रहा है।

विज्ञापन


उधर, सेना की तरफ से सीमांत इलाकों में दिन को भी गश्त शुरू की गई है। खासकर सेना की ओर से सैन्य कैंपों के आसपास के इलाकों को गहनता से खंगाला जा रहा है। बता दें कि पुलिस की तरफ से शहर और आसपास के 10 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है।

हालांकि यह कैमरे लोगों के घरों में लगे हुए हैं। लेकिन पुलिस के पास इनका डाटा है। इसकी मदद से पुलिस जब चाहे कोई जरूरी जानकारी ले सकती है। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि सुरक्षा को लेकर तमाम बंदोबस्त पुख्ता किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ पुलिस नाके ऐसे हैं, जहां पर यात्रा को लेकर सीसीटीवी जरूरी हैं। लिहाजा इसका बंदोबस्त किया जा रहा है। इसके अलावा हमने सभी खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर एक रणनीति तैयार की है, जो पूरी यात्रा के दौरान लागू रहेगी। उम्मीद है इसका बेहतर परिणाम आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें