आधार शिविर भगवती नगर स्थित प्रदेश के अन्य हिस्सों में अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज की गई हैं। जून के मध्य तक लगभग यात्रा की तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए अभी तक आनलाइन हेलिकाप्टर टिकट बुकिंग प्रक्रिया शुरू नहीं होने से यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यात्रा के शुरू होने में अब 22 दिन ही शेष बचे हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से जून के पहले सप्ताह में आनलाइन हेलिकाप्टर टिकट बुकिंग को शुरू करने का दावा किया गया था, लेकिन अब तक इसे शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
आधार शिविर भगवती नगर स्थित प्रदेश के अन्य हिस्सों में अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज की गई हैं। जून के मध्य तक लगभग यात्रा की तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। 15 जून के यात्रा रूटों पर लंगर संगठनों का पहुंचना शुरू हो जाएगा।
इस बार पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर 123 लंगर लग रहे हैं। आगामी दिनों में जम्मू में देशभर से साधु संतों का पहुंचना भी शुरू हो जाएगा। ये साधु संत शहर का भ्रमण करके के बाद बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जाते हैं। यात्रियों के लिए पुख्ता सुरक्षा के साथ अन्य बुनियादी जरूरतों को सुनिश्चित बनाया जा रहा है।