फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: सेना यात्रा में शामिल लोगों की सुरक्षा को प्रतिबद्ध, आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार

Sat, 01 Jul 2023 03:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सोनमर्ग में ब्रिगेडियर अतुल राजपूत ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी भी नागरिक को परेशानी न हो उसके लिए टेंट सिटी बनाई है। चिकित्सा, आपात स्थिति और अन्य चीजों से निपटने, एयरलिफ्ट करने के लिए जगह-जगह हेलीपैड तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा को लेकर बताते बिग्रेडियर अतुल राजपूत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए सेना पूरी तरह तैयार है। सेना ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी की है। इसके लिए पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। भक्तों की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड की तैनाती की गई है। स्नाइपर, एंटी डोन टीम, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड को भी अनेक जगहों पर ड्यूटी में लगाया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को सोनमर्ग में ब्रिगेडियर अतुल राजपूत ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी भी नागरिक को परेशानी न हो उसके लिए टेंट सिटी बनाई है। चिकित्सा, आपात स्थिति और अन्य चीजों से निपटने, एयरलिफ्ट करने के लिए जगह-जगह हेलीपैड तैयार किए गए हैं।

सामान्य प्रशासन, पुलिस, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआरपीएफ के साथ समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। राजपूत ने कहा कि सेना परंपरागत रूप से तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में लगातार शामिल रही है। इस वर्ष भी सेना अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर इसे और अधिक मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन


श्री अमरनाथ जी यात्रा सुचारू तरीके से चल रही है। सेना ने नागरिकों की सुविधा के लिए सभी प्रकार के इंतजाम किए हैं। इसके अलावा बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पूरे यात्रा मार्ग पर पूरी तरह निगरानी और चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है। इसके लिए कई विशेष उपकरण लगाए गए हैं।

सेना की स्पेशल फोर्स जम्मू से लेकर पवित्र गुफा तक यात्रा मार्ग पर नजर बनाए हुए है। कई जगहों पर स्नाइपर्स, एंटी-ड्रोन सिस्टम, बम निरोधक दस्ते भी तैनात किए गए हैं। यात्रा को और सुरक्षित बनाने के लिए कई एजेंसियों के श्वान दस्ते भी तैनात किए गए हैं। अतिरिक्त आवास प्रदान करने के लिए पर्याप्त तंबू आर सुविधाओं के साथ यात्री शिविरों की संख्या बढ़ाई गई है।

यात्रा के दौरान चिकित्सा के लिए कई स्थानों पर हेलीपैड तैयार किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर रेस्क्यू के लिए  हिमस्खलन बचाव टीमें को तैनात किया गया है। पिछले वर्ष अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने के अनुभवों के आधार पर बचाव दल अन्य चीजों का ख्याल रखा गया है।

आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरत पूरी की गई है। ब्रिगेडियर राजपूत ने कहा कि अमरनाथ यात्रा स्थानीय लोगों और पर्यटन को भी बढ़ाती है। इसके अलावा यह स्थानीय संस्कृति को प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर है। बाहर से आने वाले लोगों को कश्मीरियत की झलक की महसूस कराती है। उन्होंने कहा कि सेना सभी लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें