रामबन की एसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान हाईवे पर टीमों को तैनात करने का निर्णय लिया गया है। पर्याप्त कर्मियों की अग्रिम रूप से तैनाती की जाएगी, ताकि आधार शिविरों और यात्रा के मार्गों को जल्द जांचा जा सके। पस्सियां गिरने वाले क्षेत्रों और अन्य जगहों पर यात्रियों की हर तरीके से मदद करेंगी।
अमरनाथ यात्रा के दौरान रामबन पुलिस हाईवे पर विशेष बचाव टीमों को तैनात करेगी। खासकर उस जगह पर, जहां पर अक्सर पस्सियां गिरने की आशंका बनी रहती है। यह टीमें अमरनाथ यात्रियों की हर तरह से मदद करेंगी।
विज्ञापन
रामबन की एसपी मोहिता शर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में हाईवे पर टीमों को तैनात करने का निर्णय लिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि पर्याप्त कर्मियों की अग्रिम रूप से तैनाती की जाएगी, ताकि आधार शिविरों और यात्रा के मार्गों को जल्द जांचा जा सके।
एसपी ने यात्रा के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रभावी तंत्र और योजना बनाने का आह्वान किया। अधिकारियों से सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील स्थानों और आधार शिविरों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, पुलिस और नागरिक प्रशासन के सभी हितधारकों के समकक्षों के बीच समन्वय तंत्र और संचार प्रणाली स्थापित की जानी चाहिए। इससे यात्रा के बंदोबस्त को पुख्ता बनाने में मदद मिलेगी। बता दें कि 30 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू होगी।