फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा : पांच से अधिक यात्रियों का हो सकेगा समूह पंजीकरण, हरेक का शुल्क 200 रुपये

Sun, 21 Mar 2021 01:35 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
amarnath yatra 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज की गई हैं। अग्रिम पंजीकरण के लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसमें सामान्य पंजीकरण के अलावा यात्री पांच से अधिक समूह में पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से समूह पंजीकरण करवा सकेंगे। समूह पंजीकरण 1 अप्रैल से शुरू होकर 31 मई तक होगा।

विज्ञापन


इसके लिए यात्री पंजीकरण शुल्क प्रति यात्री 200 रुपये रखा गया है। पोस्टल से ब्योरा भेजने पर अलग से दरें निर्धारित की गई हैं। यह गांव मोहल्लों से आने वाले यात्रियों को सहूलियत देगा। इसमें अधिकतर 50 यात्री एक साथ समूह पंजीकरण करवा सकेंगे। 

समूह पंजीकरण के लिए समूह का लीडर अन्य साथियों का ब्योरा देगा। 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के यात्री पंजीकरण के लिए योग्य नहीं होंगे। इसमें पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर पंजीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। समूह पंजीकरण के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जरूरी होगा। यह 15 मार्च के बाद से श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त डॉक्टरों और चिकित्सा केंद्रों की ओर से जारी किया होना चाहिए।
विज्ञापन


पोस्टल शुल्क में 1 से 5 सदस्यों के लिए 50 रुपये, 6 से 10 के लिए 100 रुपये, 11 से 15 के लिए 150 रुपये, 16 से 20 के लिए 200 रुपये, 21 से 25 के लिए 250 और 26 से 30 के लिए 300 रुपये रखा गया है। इसके अलावा अतिरिक्त सदस्यों के लिए अलग से शुल्क होगा।

भक्तों को दिन और रूट के शेड्यूल के मुताबिक यात्रा की अनुमति दी जाएगी। एक्स इंडिया तीर्थ यात्रियों के लिए भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसमें प्रत्येक यात्री के लिए 1500 रुपये शुल्क रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें