राज्यपाल एनएन वोहरा ने राजभवन में शुक्रवार को श्री अमरनाथ जी यात्रा गाइड बुक-2016 का विमोचन किया। टूरिज्म फेडरेशन आफ जम्मू द्वारा तैयार की गई यात्रा पुस्तक में बाबा बर्फानी के दर्शनार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। यात्रा से संबंधित विभिन्न विषयों की इस पुस्तक में शामिल की गई है।
राज्यपाल ने टीएफजे सहित अन्य सदस्यों से यात्रा आयोजन में श्राइन बोर्ड के सहयोग की अपील की। राज्यपाल ने कहा कि रियासत में पर्यटकों की सुविधाओं में लगातार सुधार किया जाना चाहिए।
इसमें ट्रेवल एंड टूर ऑपरेटर्स अपनी सेवाओं की क्षमता में विस्तार करें। इस अवसर पर उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी यात्रा की व्यवस्थाओं में सुधार के सुझाव भी मांगे।
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रधान सचिव पीके त्रिपाठी, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश गुप्ता, टीएफजे चेयरमैन, कार्यकारी सदस्य, चैंबर आफ कामर्स के प्रतिनिधि भी थे।