फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: आज एक लाख का आंकड़ा होगा पार

Wed, 08 Jul 2015 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख पार कर जाएगा। जम्मू से अब तक के सबसे बड़े जत्थे में 2614 श्रद्धालु रवाना हुए। इसमें 1878 पुरुष, 546 महिलाएं, 40 बच्चे और 150 साधु शामिल रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को पवित्र गुफा पहुंच 19,512 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इस तरह छह दिनों में अब तक 85,007 श्रद्धालु शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

सुहावने मौसम के बीच दोनों ट्रैक से यात्रा जारी रही। हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान किया। बम बम भोले और जय शिव शंकर की गूंज से पूरा माहौल शिवमय बना हुआ है।
विज्ञापन


श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए पहुंचे दो श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पहलगाम रूट पर पंजतरणी के पास चंडीगढ़ निवासी 63 वर्षीय सुभाष चंद्र और उत्तर प्रदेश निवासी 58 वर्षीय रामा शंकर ने पवित्र गुफा के पास दम तोड़ा।

हार्ट अटैक होने के बाद दोनों श्रद्धालुओं को जब तक चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जाती, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मतृकों के शवों को उनके पैतृक निवास पर भेजने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें