फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से सबसे बड़ा जत्था अमरनाथ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम साफ होने से दो दिन से स्थगित यात्रा आधार शिविर भगवती नगर से रवाना हुई। अब तक के सबसे बड़े जत्थे में 4633 श्रद्धालु गए। इसमें 3302 पुरुष, 1012 महिला, 80 बच्चे और 239 साधु शामिल रहे। दो दिन बाद जम्मू से यात्रा शुरू होने से शिवभक्तों ने राहत की सांस ली। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बहाल होने से पारंपरिक पहलगाम और बालटाल से यात्रा जारी है।
विज्ञापन


श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले शिव भक्तों का आंकड़ा दो लाख के करीब पहुंच गया है। मंगलवार को बाबा के दरबार में 18599 श्रद्धालुओं ने हाजिरी दी। इसके साथ पवित्र शिवलिंग के दर्शन करने वालों का आंकड़ा 186050 तक पहुंच गया है। रोजाना पंद्रह हजार के करीब श्रद्धालु दरबार में पहुंच रहे हैं। मौसम साफ होने के बाद बहाल हुई यात्रा में यह आंकड़ा बढ़ा है।

बम बम भोले और जय शिव शंकर के जयघोष के साथ आधार शिविर जम्मू से मंगलवार तड़के श्रद्धालु रवाना हुए। यात्रा शुरू होने पर खराब मौसम के कारण आधार शिविर में पिछले दो दिन से फंसे यात्रियों का उत्साह और जोश देखते ही बना। जत्थे की रवानगी के दौरान हाईवे पर संबंधित रूट को क्लीयर रखा गया था। आधार शिविर के साथ पूरा शहर शिवमय हो गया है। साधु संतों के साथ शिव भक्त प्रभु का गुणगान करके पूरे माहौल को भक्तिमय बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें