एक महीने से प्रभावित रेल यातायात पटरी पर लौटता नजर नहीं आ रहा है। रविवार को रेलवे ने अमरनाथ गोरखपुर एक्सप्रेस को दिन के लिए रद्द करने का एलान किया, जबकि एक दर्जन से अधिक ट्रेनें एक से 14 घंटे की देरी से जम्मू पहुंचीं, जिसके कारण यात्री परेशान रहे।
रेलवे ने सोमवार को गोरखपुर अमरनाथ एक्सप्रेस को गोरखपुर से रद्द कर दिया है, जबकि मंगलवार को जम्मू से गोरखपुर अमरनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके अलावा रविवार को सबसे अधिक 24 घंटे की देरी से अमरनाथ एक्सप्रेस दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंची। इसके अलावा 14 घंटे की देरी से अर्चना एक्सप्रेस रात करीब साढ़े 12 बजे पहुंची।
मालवा एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से रात 12 बजे, अहमदाबाद जम्मू तवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से रात नौ बजे, हिमगिरि एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे की देरी से रात आठ बजे, कानपुर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से शाम चार बजे, सर्वोदय एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से शाम साढ़े चार बजे, झेलम एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से दोपहर एक बजे, कोटा श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से दोपहर दो बजे, कोलकाता जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस देरी से शाम पांच बजे, दिल्ली उधमपुर एसी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से सुबह साढ़े नौ बजे, जम्मू मेल डेढ़ घंटे की देरी से सुबह साढ़े नौ बजे, पूजा एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से सुबह पौने दस बजे देरी से पहुंची।
इसी कारण गोरखपुर एक्सप्रेस साढ़े 18 घंटे, हिमगिरि एक्सप्रेस पौने चार घंटे, अर्चना एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, सियालदह एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से जम्मू से रवाना हुई।