फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदरत का कहर: वैष्णो देवी में रात की यात्रा पर रोक, अमरनाथ यात्रा भी स्थगित

Mon, 08 Aug 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
शुक्रवार रात भवन मार्ग पर भूस्खलन के बाद रविवार को भी यहां पर दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा। एहतियातन अर्द्ध कुंवारी से भवन जाने वाला नया मार्ग रविवार को बंद रहा। शाम पांच बजे यात्रियों का पंजीकरण रोक दिया गया। खराब मौसम के चलते हेलीकाप्टर सेवा भी बंद रही। 
विज्ञापन


रविवार शाम पांच बजे पंजीकरण को रोक दिया गया। इससे पहले 17 हजार यात्रियों का पंजीकरण हो गया था। भवन से मिली जानकारी अनुसार नए मार्ग पर कुछ स्थानों पर छोटे-छोटे पत्थर गिरने की घटनाएं हुईं, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। गौरतलब है कि शुक्रवार रात अर्द्धकुंवारी से डेढ़ किलोमीटर पहले हुए भूस्खलन से चार की मौत हुई थी और छह घायल हुए थे। 

भारी बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा रविवार को स्थगित कर दी गई। जम्मू में भगवती नगर बेस कैंप से यात्रियों को नहीं भेजा गया। हाईवे पर भूस्खलन की वजह से प्रशासन ने यह फैसला किया। इसके साथ ही भारी बारिश के चलते कश्मीर में दोनों रास्तों से श्रद्धालुओं को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस बीच 37 वें दिन रविवार को 101 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अब तक 217928 श्रद्धालु बाबा दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश और भूस्खलन से अब तक 7 की मौत

- फोटो : Amar Ujala
रियासत में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मकान गिरने, सड़क दुर्घटना और भूस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। कटड़ा में माता वैष्णो देवी मंदिर के गेट नंबर तीन पर शुक्रवार की रात भूस्खलन की चपेट में आए एक बच्चे की सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शनिवार रात मौत हो गई। 100 से अधिक लोगों को रेस्क्यू आपरेशन कर सुरक्षित निकाला गया।

नदियां-नाले उफान पर हैं।  उधमपुर के खैरी में पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद है। एसएपी हाईवे संजय कोतवाल के मुताबिक करीब एक हजार वाहन हाईवे पर फंसे हुए हैं। जम्मू-उधमपुर रेल मार्ग पर रामनगर स्टेशन के पास ट्रैक पर मलबा और पस्सियां आने से रेल सेवा कुछ देर के लिए बाधित रही।

कठुआ जिले के बसोहली के शीतल नगर पूंड से सटे नगाली नाले में पानी के तेज बहाव में महिला लापता है। आरएस पुरा सेक्टर में बीएसएफ की दो पोस्ट के जवानों को अस्थायी पोस्ट में जाना पड़ा।

कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में तरनाह नाले में आई बाढ़ की वजह से बीओपी (बार्डर आउट पोस्ट) बोबिया और लौंडी के बीच 20 मीटर तार बहने की खबर है। बारिश के चलते बिजली ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें