फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में एक और युवक की मौत, 7 लोग गंभीर रुप से घायल

Mon, 08 Aug 2016 12:17 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को एक और घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। इसी के साथ हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 पहुंच गई है। वहीं अनंतनाग के बिजबहेरा में सोमवार को हुई हिंसक झड़प में सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में दो हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


आज सुबह श्रीनगर के स्किम्स में आमिर बशीर लोन नाम के युवक की मौत हो गई। आमिर शोपियां का रहने वाला था शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। आमिर की आज सुबह 6 बजे के आसपास मौत हो गई। 

अनंतनाग में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी और दो अन्य आतंकवादियों के मारे जाने के बाद नौ जुलाई से कश्मीर घाटी में हिंसा का दौर जारी है, जिसमें अब तक  57 लोग मारे गए और करीब 6000 घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम महबूबा के गृहनगर में हिंसक झड़प

- फोटो : PTI
सोमवार को अनंतनाग के बिजबेहरा में सुरक्षाबलों ओर प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प की हुई है। इसमें सात लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। इनमें दो की हालल अधिक चिंताजनक बताई जा रही है। 

सुरक्षाबलों ने बिजबहेरा के पास सेमथन गांव में प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने की कोशिश की जिसके बाद भीड़ हिंसक हो गई। हिंसक भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंकने शुरु कर दिए। इसके बाद सुरक्षाबलो ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। जिसमें सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। 

सभी घायलों को पहले बिजबहेरा के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद दो लोगों को श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया। इन गंभीर रुप से घायल हुए लोगों की आंखों में काफी चोटें बताई जा रहीं हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें