बिक्रम चौक स्थित कला केंद्र में ‘अमर उजाला’ शापिंग फेस्टिवल का आयोजन होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। देशभर से प्रतिष्ठित उत्पादकों ने अपने स्टाल लगा लिए हैं। डिवीजनल कमिश्नर शांत मनु बुधवार को शाम पांच बजे फेस्टिवल का विधिवत उद्घाटन करेंगे।
मेडीसिटी अस्पताल की ओर से फेस्टिवल में पहुंचने वालों की जांच के लिए फ्री चेकअप कैंप लगाया जा रहा है। अस्पताल के एमडी डा. गगनप्रीत सिंह ने बताया कि बुधवार को शाम पांच से छह बजे तक हार्ट स्पेशलिस्ट डा. गुरजीत सिंह मरीजों की जांच करेंगे। प्रत्येक दिन अलग-अलग बिमारियों के विशेष डाक्टर फेस्टिवल में पहुंचेंगे।
फेस्टिवल के मुख्य प्रायोजक ग्लोबल मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट, सह प्रायोजक मारुति सुजुकी कारों के डीलर जैमकैश, प्रायोजक केसी स्पोर्ट्स क्लब, केसी हुंडई, आईएफडी, इवेंट पार्टनर ‘इवेंट पैराडाइज’, और देश के प्रतिष्ठित पब्लिकेशन ने अपने स्टाल लगा लिए हैं।