फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' के फंड प्रोसेस को उमर ने बताया ढकोसला

Tue, 03 Feb 2015 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि सात फरवरी को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने खुद को स्थापित कर लिया है। उमर अब्दुल्ला ने माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर लिखा, ‘आप अपने परिश्रम की विफलता का कारण नहीं समझा सकती।
विज्ञापन


लेकिन मुझे पूछना है कि क्या पार्टी ने खुद को स्थापित कर लिया है।’  उमर ने लिखा, ‘आप ने खुद को स्थापित कर लिया है। इसमें किसी तरह का संदेह नहीं है। आप की बहुप्रचारित पुनरीक्षण प्रक्रिया भी मात्र दिखावा है। इसमें अब कोई शक नहीं है।’

इससे पहले  उमर अब्दुल्ला ने भी अरविंद केजरीवाल पर हमला बोल चुके हैं।  'आप' के लिए परेशानी का सबब बने चंदा विवाद में कूदते हुए उमर ने कहा कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली में सात फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले असहज स्थिति में डाल दिया गया है।
विज्ञापन


उमर का इशारा जाहिर तौर पर पार्टी से अलग हुए एक धड़े के इस आरोप की ओर था कि पार्टी ने चार फर्जी कंपनियों के माध्यम से पिछले साल दो करोड़ रुपये का चंदा लिया। उमर ने यह भी कहा कि चंदा लेने से पहले पड़ताल करने की अरविंद केजरीवाल की पार्टी की प्रक्रिया पूरी तरह ढकोसला है।

AAP has been set up, no doubt about it. AAP's much hyped vetting process a total sham is also now in no doubt.— Omar Abdullah (@abdullah_omar) February 3, 2015
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें