फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फेस्ट में लजीज व्यंजनों का स्वाद

Thu, 12 Feb 2015 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिक्रम चौक स्थित कला केंद्र में चल रहे ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ में बुधवार को भी लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी। फेस्टिवल के समापन की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे ही फेस्टिवल में आने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। कला केंद्र के परिसर में लगाये गये विभिन्न स्टालों में लोग अपने घरों के लिए जरूरतमंद सामान से लेकर खाने-पीने के सामान की भी खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला और इवेंट पैराडाइज के साथ मिलकर आयोजित फेस्टिवल में लोग लजीज व्यंजनों को भी खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों के आने से फेस्टिवल में लगाए स्टालों के संचालकों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही है। लोग राजस्थानी व्यंजनों से लेकर बांबे भेलपुरी के स्वाद का जमकर आनंद ले रहे हैं। महिलाएं शोपीस से लेकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी और किचन से संबंधित सामान की खरीदारी कर रही हैं।

बुधवार को जेके मेडिसिटी हास्पिटल की ओर से फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया, जिसमें न्यूरो सर्जन डा. फुरकान निजामी ने लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य से संबंधी विवरण दिया। जेके मेडिसिटी हास्पिटल की ओर से वीरवार को गाइनी का फ्री मेडिकल कैंप लगेगा, जिसमें गायनीकालोजिस्ट डा. रेण गुप्ता सेवाएं देंगी।
विज्ञापन


इवेंट पैराडाइज के सदस्य नीरज जैन ने बताया कि जैसे-जैसे समापन का समय नजदीक आता जा रहा है, लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। लोगों के आने से फेस्टिवल में स्टाल संचालकों की अच्छी कमाई हो रही है। इस मौके पर ग्लोबल मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट, निद्रा मैटरेस, आईएफबी और अन्य कंपनियों के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें