अमर उजाला संवाद जम्मू कश्मीर
- फोटो : संवाद
विक्की कौशल को इससे पहले फिल्मों में ही देखा था, आज रूबरू देखकर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। जैसे ही फिल्म स्टार के आने की सूचना मिली तो सभी दोस्तों के साथ जम्मू के कन्वेशन सेंटर में पहुंच गए। अपने पसंदीदा एक्टर को देखकर दिल बागबाग हो गया और उनसे काफी प्रेरणा मिली। उनकी आने वाली फिल्म सैमबहादुर को देखने की भी चाहत है। -अराध्य शर्मा, छात्र, जेके पब्लिक स्कूल पंजतीर्थी
कार्यक्रम में आकर अच्छा लगा, विक्की कौशल को देखकर मजा आया। सुरेश रैना, इरफान पठान से काफी प्रेरणा मिली। खासकर पैरा तीरंदाज शीतल देवी से, जिन्होंने दिव्यांगता को पीछे छोड़ते हुए विश्व भर में बहुत कम समय में पहचान बनाई है। -प्रतिभा और सोनम, किश्तवाड़, छात्रा, जीसीडब्ल्यू परेड कॉलेज
अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में अपनी टीचर्स के साथ आईं थी। एक्टर विक्की कौशल और खिलाड़ियों को पास से देखकर काफी खुश हैं। गौर गोपाल दास की प्रेरणाओं को भी साथ लेकर जा रहीं है और इनका जीवन में अनुसरण कर आगे बढ़ेंगी। -नैना, प्राची और वंशिका, छात्रा, राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कैनाल रोड