फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samvad 2023 : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की 'संवाद' की तारीफ, बोले- अमर उजाला ने सोच समझकर रखा यह नाम

Thu, 30 Nov 2023 04:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर का पूरा समाज आगे बढ़े, लोगों को ताकतवर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन व अन्य क्षेत्रों में विकास हो रहा है। बाकी राज्यों की तरह विकसित भारत में जम्मू कश्मीर भी अपना योगदान दे रहा है।
विज्ञापन
Amar Ujala Samvad - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि सात सौ श्लोकों का संवाद श्रीकृष्ण और अर्जुन के साथ हुआ। इसके बाद कोई संवाद देखने को मिला नहीं। अमर उजाला ने सोच समझकर इस कार्यक्रम का नाम संवाद रखा है, यह बहुत अच्छा किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सही मार्ग पर चलते हुए जो खुद को समर्पित करते हैं, उनका कभी विनाश नहीं होता है। कहा कि फाइलों को सिर्फ कागजों की तरह देखने की जरूरत नहीं है, फाइलों के पीछे एक इंसान के सपने हैं। अगर मैं चार साल को देखूं तो जम्मू कश्मीर एक अंधेरे से निकलकर तेज गति से उजाले की तरफ अग्रसर हो रहा है। समाज को फिर से नया प्राण मिले, इसके दीप जले हैं नागरिकों की भी आकांक्षाएं जगी हैं। अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिली है।

सभी का सपना पूरा हो रहा है: मनोज सिन्हा
जम्मू कश्मीर का पूरा समाज आगे बढ़े, लोगों को ताकतवार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन व अन्य क्षेत्रों में विकास हो रहा है। बाकी राज्यों की तरह विकसित भारत में जम्मू कश्मीर भी अपना योगदान दे रहा है। यहां के लोग भी खुलकर जी सकते हैं। सभी का सपना पूरा हो रहा है। वह जिस प्रकार का जीवन जी रहे हैं, उनमें बदलाव आया है। जागीदारों के काले धंधे भी काफी हद तक बंद हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क के इशारों पर होने वाले आंदोलन अब बंद हो गए। इंडस्ट्रियां लगाई जा रही हैं और अब लोगों को काम दिया जा रहा है। अब एक नागरिक अपनी मर्जी से जी सकता है। जहां नदियों के किनारे लोग दहशत से कंपाते थे, वो आज संगीत से गूंज रहे हैं। प्रयास हो रहा है सुविधाओं में बढ़ोतरी हो।
Trending Videos
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी के कारण आज हाईवे भी जम्मू में बन रहे हैं। जम्मू कश्मीर को करीब से जोड़ने के साथ यूनियन टेरिटरी को भी साथ जोड़ा जा रहा है। महिलाओं और किसानों के जीवन में व्यापक बदलाव लाने की कोशिश की जा रही है। टूरिज्म की क्षमता शिखर पर पहुंच चुकी है। जी20 समिट के बाद जम्मू कश्मीर में विदेशी यात्रियों की संख्या 350 प्रतिशत की वृद्धि कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें