फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: कोविड से अब न कोई डर न भ्रम, जम्मू के युवा बोले- टीके की खुराक ने दी स्वास्थ्य सुरक्षा

Sun, 10 Jul 2022 01:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के युवाओं का कहना है कि जिन लोगों ने टीके की दो खुराक ली हैं, उन्हें अब बूस्टर खुराक लेने में देरी नहीं करनी चाहिए। जम्मू कश्मीर में कोविड के नए मामलों पर सतर्कता कायम रखनी चाहिए।
विज्ञापन
जम्मू के युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना टीकाकरण से युवा खुद को अब स्वस्थ और सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अब टीके को लेकर कोई डर, भ्रम नहीं है। इसी टीके ने कोविड जैसी महामारी पर नियंत्रण करने में मदद की है। युवाओं का कहना है कि जिन लोगों ने टीके की दो खुराक ली हैं, उन्हें अब बूस्टर (एहतियाती) खुराक लेने में देरी नहीं करनी चाहिए। जम्मू कश्मीर में कोविड के नए मामलों पर सतर्कता कायम रखनी चाहिए। 

विज्ञापन


छात्रा निहारिका ने कहा कि उसने कोविड टीके की दोनों खुराक ले ली हैं। इसके लिए अपने साथियों को भी प्रेरित किया। इसी टीके की वजह से आज हम समाज में अपनी सामान्य गतिविधियां करने के लिए तैयार हुए हैं। पिछले दो साल में कोविड के कारण लगभग सभी क्षेत्र प्रभावित रहे हैं, लेकिन कोविड टीकाकरण ने ही हमें हमारे सामान्य जीवन में लौटाया है। टीका लगाने के बाद अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहतर अनुभव मिला है। 

छात्र दानिश का कहना है कि वह शुक्रवार को 18 वर्ष के हो रहे हैं। कोविड टीकाकरण को लेकर पहले मन में कुछ भ्रम थे। लग रहा था कि इससे कोई रिएक्शन या अन्य कोई शारीरिक समस्या होगी, लेकिन दो खुराक लेने के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है, जिसके बाद मैंने अपने अन्य साथियों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। आज मेरे सभी साथियों ने कोविड टीके की पर्याप्त खुराक ले रखी है और हम सामान्य जीवन यापन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


छात्र गौरव ने कहा कि मैंने दो खुराकों के बाद निजी अस्पताल में जाकर एहतियाती खुराक भी ली है। यह हमारे जीवन को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी था। इस खुराक को लेने के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और मैं सामान्य गतिविधियां कर रहा हूं, लेकिन इसके साथ हमें कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन भी करना होगा। थोड़ी सी ढील से हम कोविड संक्रमण को दोबारा न्योता दे सकते हैं। 

छात्र मानव ने कहा कि कोविड टीके की खुराक के लिए दोस्तों और अभिभावकों से प्रेरणा मिली। सभी ने मुझे टीका लगाने के लिए प्रेरित किया और मैं इसकी खुराक लेकर खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। टीका लेने के बाद किसी तरह से कोई शारीरिक परेशानी नहीं हुई। आज हमारा पूरा परिवार टीके की पर्याप्त खुराक लेकर सुरक्षित है। समाज के सभी वर्ग के लोगों को एहतियाती खुराक जरूर लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें