फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर को नहीं बनने दिया जाएगा मिनी पाकिस्तान, अमर सिंह ने उठाए सवाल

Mon, 19 Feb 2018 06:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अमर सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को मिनी पाकिस्तान बनाने की साजिश की जा रही है। यह भारत के लिए चिंता का विषय है। तेजी से बढ़ रही जनसंख्या से कई राज्यों का संतुलन बिगड़ रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय निर्माण संगठन की ओर से जम्मू वेद मंदिर मैदान में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर आयोजित सम्मेलन में अमर सिंह ने कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनसंख्या बढ़ोतरी पर जल्द कानून नहीं बना तो देश में ही कई मिनी पाकिस्तान बनने की मांग उठ सकती है। 

संगठन के अध्यक्ष सुरेश चव्हाके ने कहा कि असंतुलित जनसंख्या ने भारत के कई राज्यों के संतुलन को बिगाड़ दिया है। इससे राज्यों का बहुसंख्यक हिंदू समुदाय अपने ही घर में अल्पसंख्यक हो गया है। नब्बे के दशक तक कश्मीर की अर्थव्यवस्था का अविभाज्य हिस्सा माना जाने वाला कश्मीरी पंडित समुदाय अपने ही घर से खदेड़ दिया गया। 
विज्ञापन


यह हाल अब सिर्फ  कश्मीर का नहीं है, पूर्वोत्तर के राज्यों के अतिरिक्त बंगाल, केरल, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में भी चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें