फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुखमरी के कगार पर पांच लाख लोग, रेत खनन का फैसला वापस लेने तक प्रदर्शन जारी रहेगाः बुखारी

Sun, 28 Mar 2021 11:47 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के प्रमुख सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने कहा कि जब तक सरकार रेत खनन के ठेके बाहरी लोगों को देने का फैसला वापस नहीं लेती, तब तक पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन


श्रीनगर में बुखारी ने कहा, पिछली बार हमने उपराज्यपाल से रेत खनन से जुड़े 5 लाख लोगों की आजीविका को प्रभावित करने वाले विवादास्पद आदेश को वापस लेने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन सरकार बेपरवाह रही। शनिवार को अपनी पार्टी के नेताओं ने रेत खनन के हितधारकों के साथ प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया।

 उन्होंने कहा कि सरकार गंभीर मुद्दों के बारे में चिंतित नहीं दिख रही है, लेकिन अपनी पार्टी उन 5 लाख लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है जो बाहरी लोगों को ठेके दिए जाने से भुखमरी के कगार पर हैं। बुखारी ने कहा, हम तब तक विरोध जारी रखेंगे, जब तक कि सरकार आदेश को वापस नहीं लेती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें