सेना या पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से तीन दिन पूर्व गांव कीरनी निवासी रूबीना कौसर भेड़-बकरियों के साथ पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में चली गई। उनके पति मोहम्मद शफी और रिश्तेदार मोहम्मद अकबर ने उसकी सकुशल घर वापसी की मांग की है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस, केंद्र सरकार और पाकिस्तानी सरकार से यह अपील की है।
सोमवार को पुंछ नगर में मीडिया से बात करते हुए इन लोगों ने बताया कि रूबीना के बिना उसके सात बच्चे बहुत परेशान हैं। मोहम्मद शफी और मोहम्मद अकबर ने आरोप लगाया कि रूबीना कौसर अपनी मर्जी से पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र नहीं गई। वह कैसे उस क्षेत्र में गई पता नहीं। कहा है कि पीओके में वो पाकिस्तानी सेना और उस पार के कुछ लोगों कब्ब्जे में है। बताया कि 31 अक्तूबर को सुबह करीब सात बजे रूबीना नियंत्रण रेखा के पास पर भेड़-बकरियां चरा रही थी। उसी दौरान पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से कुछ लोग उसे ले गए।
तीन दिन पूर्व रूबीना कौसर के पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र चले जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद सेना, पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं। महिला के पति और रिश्तेदार द्वारा आरोप लगाने से मामले में नया मोड़ आ गया है। हालांकि, प्रशासन और पुलिस की तरफ से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।