रियासी।लॉकडाउन 4.0 के शुरू होने के बाद जिला प्रशासन की तरफ से दुकानों को खोलने के लिये किसी प्रकार का नया निर्देश जारी नही हो पाने के कारण बुधवार को दुकानदारों में दिन भर असमंजस की स्थिति बनी रही। मंगलवार देर शाम तक प्रशासन के निर्देशों की जानकारी ली जाती रही बुधवार सुबह दूध दही पनीर बेचने वाली दुकानें खुली इस के बाद सुबह दस बजे फल सब्जी की दुकानों को खोला गया। पुराने निर्देश के अनुसार बाद में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें खुली। दुकानों के खुलने के बाद ग्राहकों की आवाजाही कम ही रही सिर्फ चंद लोग ही जरूरी सामान को लेने पहुंचे। रेड जोन में शामिल किए गए इलाके में रहने वाले लोगो को बाहर आने की अनुमति नही दी गयी। दुकानदार रवि शर्मा विशाल बडू पवन शर्मा विकास पंडोत्रा दीपक कुमार साहिल गंडोत्रा ने कहा कि प्रशासन को दुकानो की जानकारी ले कर सभी ट्रेड वालों को समय देना चाहिये। एडीसी राजिंदर शर्मा ने बताया कि मीटिंग के बाद ही दुकानों को खोलने या फिर नही खोलने का फैसला किया जाएगा। लोगो को राहत पहुंचाये जाने की पूरी कोशिश की जाएगी।
खाली दिखे नगर के मुख्य बाजार।
- फोटो : AMAR UJALA
खाली दिखे नगर के मुख्य बाजार।