फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र की पूरी कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पाएंगे जम्मू-कश्मीर के सभी राज्यसभा सदस्य

Sat, 16 Jan 2021 05:23 PM IST
प्रशांत कुमार संजीव दुबे, जम्मू
विज्ञापन
Rajya Sabha - फोटो : iStock
विज्ञापन

राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी चार सदस्यों के लिए 29 जनवरी 2021 से शुरू हो रहा संसद का बजट सत्र कार्यकाल का आखिरी सत्र रहेगा। प्रदेश के सभी चार राज्यसभा सदस्यों में राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद भी शामिल हैं। वह इस बार बजट सत्र की पूरी कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

विज्ञापन


गुलाम नबी आजाद कांग्रेस से जम्मू-कश्मीर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य हैं। 15 फरवरी 2021 को उनका कार्यकाल खत्म हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर से भाजपा के राज्यसभा के सदस्य शमशेर सिंह मन्हास का 10 फरवरी को कार्यकाल पूरा हो जाएगा। वहीं प्रदेश से पीडीपी के भी राज्यसभा में दो सदस्य हैं। इनमें फ्याज अहमद मीर का कार्यकाल दस फरवरी 2021 को पूरा हो रहा है और नजीर अहमद लावे का कार्यकाल 15 फरवरी को पूरा हो रहा है।

प्रदेश के सभी राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के बाद जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा की चार सीटें अनिश्चितकाल के लिए खाली पड़ी रहेंगी। इसका कारण यह है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा भंग पड़ी हुई है। राज्यसभा की रिक्त सीटों को भरने के लिए विधायकों को मतदान करना होता है। ऐसे में राज्यसभा के विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद के भविष्य के लिए सियासी संकट भी खड़ा हो गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर प्रदेश को भी इससे नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें