फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: जीएसटी को लेकर सर्वदलीय बैठक आज, विपक्ष ने कसी कमर

Tue, 13 Jun 2017 11:17 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पीडीपी-भाजपा सरकार द्वारा मंगलवार को जीएसटी बिल राज्य में लागू करने के लिए सर्वसम्मति बनाने के उद्देश्य से सर्वदलीय बैठक 13 जून को बुलाई है। बैठक को लेकर विपक्षी दलों ने कमर कस ली है। उनका कहना है कि अगर नए टैक्स कानून का राजकोषीय स्वायत्तता और अनुच्छेद 370 पर प्रभाव पड़ेगा तो वे जीएसटी लागू करने का विरोध करेंगे।
विज्ञापन


सरकार को  कैबिनेट में पेश करने से पहले जीएसटी का मसौदा बिल व्यापारियों और हितधारकों के सामने प्रस्तुत करना चाहिए था। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती एवं वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू ने आश्वस्त किया है कि जीएसटी के लिए वित्तीय स्वायत्तता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। राज्य को प्राप्त विशेष दर्जे को ध्यान में रखकर ही जीएसटी में संशोधन किए गए हैं।  

कांग्रेस अध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि सरकार द्वारा जीएसटी बिल के लागू करने पर लोगों को काफी आशंकाएं हैं। पीडीपी-भाजपा सरकार को मसौदा बिल कैबिनेट में पास करने से पूर्व सभी विपक्षी पार्टियों और हितधारकों से राय लेनी चाहिए थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी - फोटो : डेमो पिक
सर्वदलीय बैठक में यह मांग उठाई जाएगी कि प्रस्तावित जीएसटी बिल को विपक्षी पार्टियों और व्यवसायियों में बांटा जाए, ताकि सबको यह पता चल सके कि सरकार जीएसटी को लेकर क्या कदम उठाने वाली है।

नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष नासिर असलम वानी ने कहा कि बैठक में प्रस्तावित बिल के लाभ तथा हानि का परीक्षण किया जाएगा। यदि यह लगेगा कि यह राज्य और हितधारकों के हक में नहीं है तो विरोध किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें