फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वदलीय बैठक में स्पीकर ने की बजट सत्र के संचालन में सहयोग की अपील

Tue, 24 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सर्वदलीय बैठक में शाम‌िल स्पीकर व अन्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) कवींद्र गुप्ता ने बजट सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की। सर्वदलीय बैठक में गुप्ता ने सभी सियासी दलों से अपील की कि वह सत्र को लोकतांत्रिक तरीके  से चलाने में मदद करें, ताकि जनहित के मुद्दों को दर्शाने का हर दल के विधायकों को मौका मिल सके। 
विज्ञापन


बजट सत्र से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता की ओर से बुलाई गई बैठक में विभिन्न सियासी दलों के नेताओं और चीफ व्हिप शामिल हुए। गुप्ता ने इस कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि हर राजनीतिक दल के विधायक को जनहित के मुद्दे उठाने के बराबर मौके मिलें।

उन्होंने पार्टियों से कहा कि प्रश्नकाल में बाधा न डाली जाए, ताकि सरकार जनहित मुद्दों पर विधायकों के सवाल का जवाब दे सके। उन्होंने सभी दलों के नेताओं से अपील की कि व्यवस्थित तरीके से सदन की कार्यवाही चलाने में सहयोग करें और अलोकतांत्रिक कार्रवाई न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन


इस अवसर पर संसदीय मामलों के मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने कहा कि सरकार की तरफ से पूरा प्रयास रहेगा कि विपक्षी सदस्यों को संतुष्ट किया जाए। उन्होंने सदन का संचालन साफ-सुथरे ढंग से करने के लिए वरिष्ठ विधायकों से सहयोग की अपील भी की।

डिप्टी स्पीकर नजीर अहमद गुरेजी ने भी इस अवसर पर अपने संबोधन में सभी दलों से सदन की कार्यवाही का संचालन बेहतर तरीके से हो इसमें सहयोग की अपील की। विधायक अली मोहम्मद सागर, मियां अल्ताफ अहमद, नवांग रिगजिन जोरा, एमवाई तारिगामी, विकार रसूल, सतपाल शर्मा, मोहम्मद यूसुफ भट्ट, राजेश गुप्ता, बशीर अहमद डार ने भी अपने सुझाव दिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें