जेयू में 18 अगस्त शुरू हो रही अंतर कालेज स्पर्धाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार सभी खेल स्पर्धाओं की मेजबानी खुद विवि का शारीरिक शिक्षा विभाग करेगा। जिला स्तर के किसी भी कालेज को मेजबानी का मौका नहीं मिलेगा।
पिछले साल जिला स्तर के कालेजों को दी गई खेल स्पर्धाओं में शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया। स्पर्धाओं के लिए विवि के अलावा जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल, युवा सेवा एवं खेल विभाग और अन्य दूसरे खेल मैदानों का प्रयोग किया जाएगा।
विभाग के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ के अनुसार सभी खेल स्पर्धाएं शेड्यूल के मुताबिक आयोजित की जाएंगी। इस बार कालेजों में स्नातक पहले वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाएं होने के कारण एक ही दिन एक साथ कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।