फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी खेलों की मेजबानी खुद करेगा जेयू

विज्ञापन
विज्ञापन
जेयू में 18 अगस्त शुरू हो रही अंतर कालेज स्पर्धाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार सभी खेल स्पर्धाओं की मेजबानी खुद विवि का शारीरिक शिक्षा विभाग करेगा। जिला स्तर के किसी भी कालेज को मेजबानी का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


पिछले साल जिला स्तर के कालेजों को दी गई खेल स्पर्धाओं में शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया। स्पर्धाओं के लिए विवि के अलावा जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल, युवा सेवा एवं खेल विभाग और अन्य दूसरे खेल मैदानों का प्रयोग किया जाएगा।

विभाग के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ के अनुसार सभी खेल स्पर्धाएं शेड्यूल के मुताबिक आयोजित की जाएंगी। इस बार कालेजों में स्नातक पहले वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाएं होने के कारण एक ही दिन एक साथ कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

बाहरी खिलाड़ियों को खिलाने की थी शिकायत

18 अगस्त से इनडोर चेस प्रतियोगिता से अंतर कालेज स्पर्धाएं शुरू होंगी। पिछले साल कई खेल स्पर्धाओं को जिला स्तर के कालेजों में आयोजित करवाया गया था, लेकिन इन खेलों में बाहरी खिलाडि़यों को खिलाने की शिकायतें मिलने के बाद इस बार सभी खेल स्पर्धाओं की मेजबानी जम्मू विवि ही कर रहा है।

इस बार स्पर्धाओं में फेंसिंग और आर्चरी दो नए खेल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। फेंसिंग में विवि जम्मू का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन रहा है। इन स्पर्धाओं को सफल बनाने के लिए कई कमेटियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें