फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे के कारण श्रीनगर की सभी उड़ानें रद्द

Sun, 08 Dec 2019 01:50 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

  • एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर पहुंचा, सड़कों पर भी रेंगते रहे वाहन
  • 301 से 500 के बीच रिकार्ड होने वाला एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक माना जाता है।  
विज्ञापन
srinagar airport - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर समेत घाटी के अन्य हिस्सों में शनिवार को घने कोहरे की मार पड़ी। घाटी का हवाई संपर्क देश के अन्य हिस्से से कट गया। कोहरे और खराब विजिबिलिटी के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 24 उड़ानें रद करनी पड़ीं। इस बीच सड़कों पर भी दृश्यता कम होने के कारण वाहन रेंगते रहे।

विज्ञापन


श्रीनगर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 से ऊपर रिकार्ड किया गया, जो खतरे के निशान के ऊपर था। 301 से 500 के बीच रिकार्ड होने वाला एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक माना जाता है।  

विमानों की लैंडिंग के लिए 1200 मीटर की विजिबिलिटी होनी चाहिए लेकिन शनिवार की सुबह श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 600 मीटर ही विजिबिलिटी थी। बाद में भी इसमें दिनभर सुधार नहीं हुआ, जिससे सभी उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इससे सैकड़ों यात्री श्रीनगर में फंस गए हैं।
विज्ञापन


हवा में धूल की मात्रा अधिक होने से विजिबिलिटी कम रही। श्रीनगर में सड़कों पर भी 100 मीटर के करीब विजिबिलिटी रही, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ीं। घने कोहरे के कारण सड़क हादसों की आशंका भी बढ़ गई है।
 

घर से बाहर निकलने पर बरतें एहतियात

मौसम विशेषज्ञ यशपाल शर्मा के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स को एयर सस्पेंडेंड पर्टिकुलर प्रति मिलियन में मापा जाता है। इसमें हवा में धूल सहित अन्य कणों की भारी मात्रा हो जाती है, जो सामान्य रोशनी को कम कर देती है। इस कारण घरों से बाहर निकलने पर लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए।

 श्रीनगर में सबसे ठंडी रात, जलस्थलों के किनारे जमे

श्रीनगर में शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात बीती। घाटी के विभिन्न हिस्सों में पारे में गिरावट पर कई जलस्थलों के किनारे जम गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें