फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लिक कर जानिए, कब होंगे जम्मू में 10वीं और 12वीं के एग्जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च महीने में 12वीं की बोर्ड की परीक्षा के दौरान बारिश और बर्फबारी के कारण मार्ग बंद होने पर काफी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंच सके थे। इनके लिए बोर्ड की तरफ से अलग से पेपर देने का प्रावधान रखा था। अब इन विद्यार्थियों के छूटे पेपर 27 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन


इनके लिए जम्मू संभाग में चार परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। जम्मू संभाग के 197 विद्यार्थियों ने इसके लिए आवेदन भरे थे। 27 अप्रैल को कठुआ जिले में गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ में 31 विद्यार्थी बायोलाजी और 50 विद्यार्थी राजनीति शास्त्र का पेपर देंगे। जम्मू बोर्ड कार्यालय में स्थापित परीक्षा केंद्र में एक विद्यार्थी बायोलाजी का पेपर देगा।

27 अप्रैल को एजूकेशन का पेपर 101, फिजिक्स का छह, बिजनेस स्टडी का एक और एकाउंटेंसी का पेपर एक विद्यार्थी देगा। इनके लिए परीक्षा केंद्र गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल धक्कड़ और बोर्ड कार्यालय रिहाड़ी कालोनी जम्मू में बनाया गया है। एक मई को गणित, केमिस्ट्री, इकनामिक्स का पेपर चार विद्यार्थी देंगे।
विज्ञापन


दो मई को एनवायरमेंट साइंस और सोशियोलाजी का पेपर तीन विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। अंतिम पेपर तीन मई को अंग्रेजी का पेपर दो विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

दसवीं की प्राइवेट परीक्षा छह मई से

जम्मू संभाग के विंटर जोन की प्राइवेट दसवीं कक्षा के बोर्ड की परीक्षा की डेटशीट जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन ने जारी कर दी है। छह मई को परीक्षा आरंभ होगी और 14 मई को अंतिम पेपर होगा। इसके अलावा 16 मई को प्रैक्टिकल की परीक्षा होगी। मौसम में थोड़ा सुधार होने के बाद बोर्ड ने परीक्षाओं के आयोजन में तेजी ला दी है।

छह मई को अंग्रेजी, सात मई को एडिशनल विषय का पेपर होगा। आठ को मैथमेटिक्स, म्यूजिक, पेंटिंग, आर्ट एंड ड्राइंग, दस को साइंस, होम साइंस, 12 मई को सोशल साइंस व अंतिम पेपर 14 मई हिंदी, उर्दू का होगा। पेपर के बाद  साइंस, होम साइंस, म्यूजिक, कंप्यूटर के प्रैक्टिकल 16 मई को होंगे।

जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन ने सभी निजी व सरकारी स्कूलों के प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड बोर्ड कार्यालय से लेकर विद्यार्थियों तक पहुंचाए जाएं।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम निकलने में हो सकती है देरी

खराब मौसम की मार का असर कई बार बोर्ड की परीक्षाओं पर पड़ चुका है। अभी तक जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन बारिश के कारण स्थगित हुई परीक्षाएं करवाने में जुटा है। अब आने वाले समय में परीक्षा परिणामों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। इसी कारण इस सत्र में दसवीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम निकालने में देरी हो सकती है।

मार्च महीने में बारिश और बर्फबारी के चलते दसवीं और 12वीं के कई विषयों के पेपर स्थगित करने पड़े थे। स्थगित पेपर अप्रैल में लिए जा रहे हैं तो कुछ मई में होने हैं, जबकि इससे पहले हर वर्ष बोर्ड की तरफ से मई के अंत में या फिर जून के शुरुआत में परीक्षा परिणाम निकाले जाते हैं। इस बार बारिश के कारण परीक्षाएं प्रभावित हुई हैं।

इसी के चलते इस बार बोर्ड की परीक्षा के दसवीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में देरी होने की संभावना है। अगर परीक्षा परिणाम निकलने में देरी होती है तो इसका असर कालेज में पार्ट वन की एडमिशन पर असर पड़ सकता है। इस बार बोर्ड को समर व विंटर जोन के परीक्षा परिणाम एक साथ निकालने हैं।

इससे पहले विंटर जोन की परीक्षाएं नवंबर में हो जाती थी, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव के चलते यह परीक्षाएं मार्च और अप्रैल में करवाई गई हैं। इसी कारण बोर्ड पर दोगुना बोझ पड़ा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें