फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की... से गूंजता रहा अखनूर

Thu, 07 Sep 2023 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभुपाद प्रचार केंद्र की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


अखनूर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रभुपाद प्रचार केंद्र अखनूर की ओर से बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्री राधाकृष्ण की अलग-अलग झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं, पूरा कस्बा भगवान श्रीकृष्ण के भजनों और हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की... के उद्घोष से गूंजता रहा। शोभायात्रा में अखनूर के अलग अलग गांव से कई झांकिया शामिल हुई। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण की भूमिका में सबका मन मोह लिया।
शोभायात्रा में काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए, जिन्होंने भगवान कृष्ण की महिमा का गुणगान किया। पूर्व मंत्री व भाजपा नेता शाम लाल शर्मा, डीएसपी केडी भगत, ब्लॉक विकास परिषद की अध्यक्षा सुषमा देवी, बाबा चंचल, पार्षद राकेश मल्होत्रा आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन




शोभायात्रा प्रभुपाद प्रचार केंद्र से शुरू होकर पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद जियो पोता में समाप्त हुई। रास्ते में जगह-जगह भगवान की शोभा यात्रा का स्वागत हुआ और लोगों ने पुष्प वर्षा कर भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों और लीलाओं को नमन किया। बाजार में जगह-जगह लोगों ने प्रसाद का वितरण किया। कृष्ण भगवान की इस बाल लीला को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग बाजार के मुख्य चौराहों पर मौजूद रहे।
विज्ञापन




शोभायात्रा के दौरान अनव गुप्ता ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में वीरवार को प्रभुपाद प्रचार केंद्र अखनूर में शाम को पांच 5 बजे से रात्रि एक बजे तक महामंत्र जप, भजन, गौर आरती, कीर्तन, महाभिषेक, छप्पन भोग, पुष्प होली व महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ए. लंगर, रीमा लंगर, शाम मगोत्रा, सोनू मल्होत्रा, राहुल लंगर, जतिन मन्नी, जगदीश भगत, डीएन अबरोल, अखिल गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, निखिल, आयुष लंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें