फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मास्टर कृष्ण लाल को पुण्यतिथि पर किया याद

Mon, 03 Nov 2025 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
मास्टर कृष्ण लाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते प्रसिद्ध कवि एवं अतिथिगण
विज्ञापन
अखनूर। चंद्रभागा संस्कृति मंच एवं राष्ट्रीय कवि संगम जम्मू-कश्मीर के संयुक्त तत्वावधान में जियो पोता घाट अखनूर पर मास्टर कृष्ण लाल को पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कवि गोष्ठी में क्षेत्र के नामचीन कवि, साहित्यकार एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात कवि ओपी शाकिर एवं मंदिर महंत ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. तिलक राज गुप्ता और विशेष अतिथि के रूप में डाॅ. केके शर्मा और रमेश राही जम्मू से पधारे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कवियों ने मास्टर कृष्ण लाल को रचनाओं से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कवि मास्टर नसीब सिंह, ओपी शाकिर, रतनलाल भारद्वाज, अशोक सहर, ओपी दीपक, मोहन सिंह जम्वाल, विरेंद्र मिश्रा, मोहन भारती, रमेश राही और सुरेंद्र सागर ने कविताओं का पाठ कर वातावरण को भावविभोर कर दिया।
मास्टर ओपी शाकिर ने उनकी जीवनी पर विस्तृत वक्तव्य प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय कवि संगम जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष कवि केवल कुमार केवल ने संस्था की ओर से किए जा रहे साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की जानकारी दी। श्रद्धांजलि समारोह में शेर सिंह, हरिणाम सिंह, दिलीप सिंह, विजय कुमार शर्मा, परीक्षित, अरविंदर मगोत्रा और बिहारी लाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें